Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बैठक

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक चैनपुर अंचल के ग्राम पचलेवा में हुई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक चैनपुर अंचल के ग्राम पचलेवा में हुई। बैठक की अध्यक्षता जुनास मुंडा के अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वप्रथम भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने ग्रामीणो के समस्याओं से अवगत हुआ।जहा पर उन्होंने पाया कि ग्राम - पचलेवा में आदिम जनजाति में पचासों घर है लेकिन परहिया टोला में एक भी सरकारी चापाकल नहीं है वही मनरेगा से मिलने वाला कुआं,बकरी सेड सहित तमाम योजनाओ में रोजगार सेवक से लेकर चैनपुर प्रखंड के पदाधिकारी बिना घुस के कोई योजना आदिम जनजाति को नही मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लगभग लोग बंचित है लेकिन गरीबों का बेटा कहकर भोट लेने वाला स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया को इन गरीबों के इलाके में जाने की फुर्सत नहीं है।और वे अमिरो के गोद में खेल रहे हैं।आदिम जनजातियों के खतीयानी जमीन का अभी तक रसीद नहीं कट रहा है।लोग अंचल का चक्कर लगा कर थक चुके हैं।और दलाल इनके जमीन को हड़पने में लगे हुए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि...

पलामू के लोकपाल शंकर कुमार पहुंचे पाटन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत पंचायत स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक,  कनीय अभियंता आदि से मनरेगा के विषयों पर कीये  बैठक, लोकपाल श्री शंकर कुमार ने कहा कि किसी भी योजनाओं की जानकारी लाभुक को सही तरीके से दें एवं उन्हें यह स्पष्ट कराएं की योजना आपकी संपत्ति है आप इसका सुरक्षा खुद करें , साथ ही कार्यस्थल पर मनरेगा के दिए गए नियमों के अनुसार योजना को पूरा कराएं हर कार्य स्थल पर योजना का बोर्ड अंकित स्पष्ट रूप में रहे, मेट को सही तरीके से प्रशिक्षित करें, लाभुक हो या किसी प्रकार का कर्मी पंचायत सेवक रोजगार सेवक कोई भी हो वह अपनी शिकायत हमारे ऑफिस में कर सकते हैं मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रणधीर कुमार जयसवाल , धीरज कुमार मनरेगा सहायक सहायक अभियंता अमरेंद्र कुमार सिंह प्रिय रंजन शुक्ला ,रजनीश शर्मा सोनू सोनल अहमद हुसैन अंसारी नीलम कुमारी नीलम देवी आदि रोजगार सेवक पंचायत सेवक  आदि उपस्थित थे।

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के चैनपुर अंचल के ग्राम - रबदा के टोला कोदुआडीह में जीतन उरांव के अध्यक्षता में ग्रामिणो की बैठक हुई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के चैनपुर अंचल के ग्राम - रबदा के टोला कोदुआडीह में जीतन उरांव के अध्यक्षता में ग्रामिणो की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि रबदा पंचायत के टोला कोदुआडीह विकास से कोसों दूर है। लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा विकास का झुठा ढोल पिटा जा रहा है। दिन प्रतिदिन बढ़ती मंहगाई के कारण आम जनता त्रस्त है। खाने के इस्तेमाल करने वाला खाद्य पदार्थ से लेकर घरेलू रसोई गैस मोदी राज में दुगना से अधिक कीमत पर मिल रहा है लोग धुआं में लकड़ी पर खाना बना रहे हैं। भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने ग्रामीणो के जनसमस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि आज चैनपुर अंचल के टोला कोदुआडीह में सरकार द्वारा मिलने वाली योजना धरातल पर नजर नही आ रहा है आदिवासियों की जमीन छिनने के लिए रंका राज परिवार गिरिनाथ सिंह और उनके बराहिल कोदुआडीह के आदिवासी पर पुलिस को मेल में लेकर दर्जनों झुठा मुकदमा करवा रहे हैं। लेकिन भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उनके आदिवासी एव...

होली पर्व को लेकर छतरपुर थाने में हुई शांति समिति की बैठक

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के छतरपुर थाना परिसर में मंगलवार को आगामी त्यौहार होली और शब-ए-बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने सभी सदस्यों को गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर लोगों का अभिवादन किया। शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए शेखर कुमार ने कहा कि होली पर्व हर्ष और उल्लास का पर्व है, हमारी आम जनों से आग्रह रहेगी कि इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। छतरपुर पुलिस त्योहार के दौरान क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी। छतरपुर पुलिस निरीक्षक वीर सिंह मुंडा ने आम जनों का अभिवादन करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रहेगी तथा किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए त्योहार मनाए तथा आपसी सौहार्द बनाए रखें। छतरपुर अंचल अधिकारी मुदस्सर नजर मंसूरी ने आम जनों से अपील की कि होली और शब-ए- बरात के दौरान किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। सभी ...

पाकी थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के लोगो से शामिल होने का किए अपील

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 पांकी:-पाकी थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने पाकी थाना क्षेत्र के शांति समिति सदस्यों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं से 16 मार्च दीन बुधवार को दिन में 10 बजे पांकी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होने का आग्रह किए हैं। उन्होंने कहा कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए सभी समाज के लोगों का सहयोग जरूरी है।

चिमनी ईट के व्यवसायियों की बैठक में ईट का मूल्य में वृद्धि हुई

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में रविवार को चिमनी ईट भट्ठा व्यवसाईयों की बैठक सत्यानंद मेहता के आवास पर तुकबेरा में की गई । जिसमें पलामू जिले के चार प्रखंड नावा बाजार,पड़वा, चैनपुर, पाटन प्रखंड के दर्जनों एक व्यवसाय शामिल हुए। बैठक में व्यवसायियों ने कोयला की महंगाई तथा ईटा पाथने वाला मजदूरी को देखते हुए सभी व्यवसायियों ने संयुक्त रुप से दिनांक 13 मार्च से लाल पेटी का रेट 11000 हजार रुपए और एक नंबर के  12000 हजार रुपए प्रति गाड़ी का रेट निर्धारित किया गया । जो आज रविवार से ही तत्काल प्रभाव से लागू किया गया ।  विज्ञापन उक्त बैठक में जटेश्वर मेहता, कृष्णा दुबे, नसीम, कलाम अंसारी ,अजय प्रसाद सहित नावा बाजार, पंडवा मोर ,चैनपुर, पाटन प्रखंड के दर्जनों ईंट  व्यवसाई शामिल थे फोटो-नावा बाजार के तुकबेरा स्थित सत्या मेहता के आवास पर बैठक में उपस्थित चिमनी ईट व्यवसाय

जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

पालम समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई.समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में अपूर्ण कुल 6 योजनाओं को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये. विज्ञापन जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन से नयी योजनाओं का स्वीकृत कर का क्रियान्वयन किया जाना है.यह योजनाएं जो मिसिंग गैप की छोटी-छोटी अत्यावश्यक योजनाएं और किसी भी योजना का संपूरक,अनुपरक भाग अथवा वृहत सामाजिक आवश्यकता को पूर्ण करने वाले जनोपयोगी स्वरूप का हो,विस्तृत चर्चा की गयी.इस दौरान 2021-22 में प्राप्त आवंटन के आलोक में विभिन्न प्रखंडों से विभिन्न प्रकार व विभिन्न प्रक्षेत्र के कुल 257 प्रस्ताव आये जिसमें से प्राप्त राशि के *आलोक में 27 योजनाओं का उपयोगिता एवं संभावता के आधार पर क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया* .उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में योजना का चयन किया गया है,उन योजनाओं का बीडीओ स्थल निरीक्षण करते हुए...

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को ले नीलाम पदाधिकारी ने की बैठक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दिनांक 12.03.2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला नीलाम पदाधिकारी शब्बीर अहमद द्वारा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ शनिवर को समीक्षा बैठक की गयी।बैठक में सभी बैंकर्स को नीलाम पत्र वाद से सम्बंधित देनदारों से सम्पर्क कर दायर वाद का निष्पादन लोक अदालत में कराने का निदेश दिया गया।जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा भी सभी देनदारों को नोटिस जारी कर राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।बैठक में सभी बैंकर्स को नियमित ऋण की वसूली करने,पंजी 9 एवं 10 का मिलान करने तथा वाद का शीघ्र निष्पादन कराते हुए सरकारी राजस्व विधिवत जमा करने का निर्देश दिया गया।बैठक में उपरोक्त के अलावे विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे.   विज्ञापन

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई जिसमें उपायुक्त श्री रंजन ने जिले में चल रही विकास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की.बच्चों का खाता खोलने, छात्रवृत्ति व पोशाक वितरण,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,केसीसी,सीएम रोजगार प्रोत्साहन योजना,मनरेगा, पीएम आवास आदि की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.उन्होंने विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा की ज्यादा से ज्यादा योजनाएं चयनित कर प्रारंभ करने व गति देकर पूर्ण कराने का निर्देश दिया. आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त शेष शिकायतों के निष्पादन, आनलाइन दर्ज किए गए सभी आवेदनों की संख्या आदि कार्यों के वस्तुस्थिति की समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के अधार पर शेष मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया.प्रधानमंत्री आवास,इंदिरा आवास और आंबेडकर आवास योजना की समीक्षा के क्रम उपायुक्त ने सभी बीडीओ को लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने और शेष योग्य लाभुकों को स्वीकृति देने का निर्देश...

नावा बाजार प्रखंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की हुई बैठक

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793  नावा बाजार प्रखंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को नावा बाजार प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी निलेश रंजन के अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की बैठक की गई। मौके पर प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी निलेश रंजन द्वारा दुकानदारों को बताया गया कि राशन कार्ड धारियों को झारखंड सरकार द्वारा पेट्रोल पर मिलने वाला सब्सिडी को राशन कार्ड धारि लाभुक को सब्सिडी सेटिंग से जोड़ने का कार्य अभिलंब करना है साथ ही कार्ड धारियों को आधार सीडिंग कर लाभुकों को मिलने वाला योजना का लाभ लाभ हो तक पहुंचाना है तथा फरवरी माह का जिन दुकानदारों का आवंटन नहीं उठा है वह मार्च महीने में अपना आवंटन उठा लेंगे वैसे लागू जो फरवरी माह में अपना बायोमेट्रिक अंगूठा नहीं लगाए हैं उनका फरवरी माह का राशन मार्च महीने में मिलने का असर है उनका राशन लेफ्ट नहीं करेगा इन सभी बिंदुओं पर विशेष चर्चा करते हुए जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निर्देश दिया गया। विज्ञापन उक्त मौके पर मनोज प्रसाद गुप्ता, सूर्य बली पांड...

पलामू पत्रकार परिषद की मासिक बैठक रविवार को मासूम आर्ट ग्रुप के कार्यालय में संपन्न हुई।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू पत्रकार परिषद की मासिक बैठक रविवार को मासूम आर्ट ग्रुप के कार्यालय में संपन्न हुई। परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। जिसमें सहमति बनाई गई कि पलामू पत्रकार परिषद की नयी कार्यकारिणी अप्रैल माह से कार्य प्रारंभ करेगी। इसके साथ ही पुरानी कार्यसमिति को भंग करने का आदेश अध्यक्ष ब्रजेश तिवारी जारी किया। इस दौरान नये कार्यसमिति का चुनाव कराने के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें सैकत चटर्जी, केतन आनंद, अविनाश सिंह, गजेन्द्र कुमार एवं प्रभूदयाल तिवारी को 15 मार्च तक चुनाव कराने के लिए प्रारूप बनाने का जिम्मा सौंपा गया। मौके पर पीपीपी के कार्यसमिति सदस्यों ने मासिक शुल्क जमा कर संगठन के कल्याण कोष को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन महासचिव सतेंद्र मिश्रा ने किया। मौके पर संरक्षक अरूण शुक्ला, अविनाश सिंह, श्याम किशोर पाठक, केतन आनंद, दिलीप कुमार, अजीत मिश्रा, गजेन्द्र कुमार, आशीष अदंभ, नीरज कुमार, ए पी लकी, रविशंकर, मुर...

जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,डीसी ने दिया अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी का आदेश

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  हर हाल में अवैध खनन रोके:डीसी  अवैध खनन करनेवालों  पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजे जेल: डीसी जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार  को खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई.समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया.इस दौरान उन्होंने बताया कि जनवरी से लेकर अबतक कुल 24 चलंत चिमनी के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है.इस दौरान डीसी ने टास्क फोर्स के द्वारा पूर्व में किए गये कार्यों की भी समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारियों को नियमित रूप से बालू का स्टॉक वेरिफिकेशन करने का निदेश दिया.उन्होंने कहा कि बालू की ढुलाई ट्रेक्टर से ही करवाना  सुनिश्चित करें.उन्होंने हाइवा या बड़ी गाड़ियों से बालू के परिवहन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही.उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर करवाई करने का निर्देश दिया.इसके अलावे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उनके क्षेत्र...

उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस रद्द करें:उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी.समाहरणालय के  सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन से बीते महीनों में हुए सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी ली.डीटीओ ने बताया कि अक्टूबर से लेकर जनवरी तक जिले में कुल 72 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें 44 लोगों की मृत्यु हुई है वहीं 86 लोग घायल हैं.इस दौरान उपायुक्त ने जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कैसे कमी लाया जाये इस पर चर्चा की.बैठक में उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की भी समीक्षा की बताया गया कि 3 हिट एंड रन मामलों के निष्पादन हेतु बीमा कंपनी को फारवर्ड  कर दिया गया है. विज्ञापन ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से ड्रंक एन ड्राइव का अभियान नियमित रूप से चलाने के निर्देश बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधितों को नियमित रूप से हेलमेट चेकिंग अभियान व ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से ड्रंक एन ड्राइव का अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया.वहीं एसपी ने डीटीओ अन...

उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी से मिले

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी से कहा है कि उनके क्षेत्र के जो भी व्यक्ति यूक्रेन में फंसे हैं उनके बारे में विस्तृत सूचना साक्ष्य सहित शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके कोई परिजन यूक्रेन में फंसे हैं तो उनके बारे में विस्तृत सूचना तत्काल संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को उपलब्ध करा दें। विज्ञापन निम्नांकित जानकारी उपलब्ध करायें   1. फंसे हुए व्यक्ति का नाम- 2. पिता-पति का नाम- 3. स्थानीय पता- 4. स्थानीय अभिभावक का मोबाइल नंबर- 5. यूक्रेन में जहां फंसे हैं उस स्थान का नाम-  6. यूक्रेन का मोबाइल नंबर-

भाजपा जिला कार्यालय पलामू में सभी जिला पदाधिकारियों, जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 भाजपा जिला कार्यालय पलामू में आज सोमवार को सभी जिला पदाधिकारियों, जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष विजय नंद पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विज्ञापन बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी 19 फरवरी को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के जिला प्रवास कार्यक्रम एव कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे, प्रेम सिंह, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, पूर्व सांसद मनोज कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनोद कुमार सिंह, नरेंद्र पांडे, अमित तिवारी एवं उदय शुक्ला , सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, भीष्म चौरसिया, रामलव चौरसिया,भोला सिंह, धर्मेंद्र उपाध्याय, सोमेश सिंह एवं दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सोमेश सिंह (मीडिया प्रभारी) माननि...

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में कई निर्णय

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पलामू जिला कमेटी की बैठक रविवार को स्थानीय परिसदन में जिला अध्यक्ष अवधेश  शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया ।बैठक में सदस्यों ने सदस्यता नवीनीकरण के लिए फॉर्म जमा किया। बैठक में सर्वसम्मति से एक नाम का चयन किया गया जिसे प्रदेश कमेटी में भेजा जाएगा। बैठक में कई सदस्यों ने प्रखंडों में भी कमेटी गठित करने की मांग किया। जिसके जवाब में जिला अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कहा कि बहुत जल्द सभी प्रखंडों में भी प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। आज की बैठक में पत्रकारों पर हो रहे हमले की निंदा की गई। सदस्यों ने झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग किया। बैठक में अश्विनी घई, शैलेंद्र तिवारी ,अमितेश रंजन, संजय सिंह उमेश, रमाकांत प्रसाद, योगेंद्र मिश्रा, चंदन लाल मंडल ,रघुवीर नारायण पांडे, सुधीर कुमार गुप्ता, विजय तिवारी, राकेश कुमार वर्मा,      चंद्रदेव प्रजापति, संजीव कुमार प्रजापति, संतोष कुमार श्रीवास्तव, ...

यूनिफाइड कमांड समिति/विशेष केंद्रीय सहायता की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को यूनिफाइड कमांड समिति/विशेष केंद्रीय सहायता की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय के सभागार में आयोजित इस बैठक में डीसी ने पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की.इसके अलावे उपायुक्त ने विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य को गति देने पर बल दिया साथ ही उपायुक्त ने सुदूरवर्ती एवं बॉर्डर एरिया  में स्कूल एवं आंगनबाड़ी में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर निर्देशित किया.वहीं पाटन,सतबरवा व चियांकी में फायरिंग रेंज को अधिसूचित करने हेतु 5 एकड़ जमीन चिन्हित करने हेतु अपर समाहर्ता को निर्देशित किया. विज्ञापन इसी क्रम में उपायुक्त ने पाटन एवं लेस्लीगंज में अगरबत्ती उत्पादन केंद्र के अधिष्ठापन के जानकारी ली,बताया गया कि दोनों जगहों पर अगरबत्ती का उत्पादन किया जा रहा है.इ...

उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण को लेकर बैठक की

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने का दिया निर्देश उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व संग्रहण कार्य की समीक्षा की.इस दौरान उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया.उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष खत्म होने में अब कुछ ही माह बचे हैं ऐसे में सभी रुकावटों को दूर करते हुए लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें. विज्ञापन अंचल अधिकारियों को भी राजस्व वसूली का निर्देश बैठक में सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेज़ी लाने का निदेश दिया गया. उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने स्तर से भी सारे कार्यो को निरीक्षण करें ताकि सारे कार्यों की प्रगति सही से एवं समय पर हो सके. डीसी ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि लगान रसीद निर्गत कराना, दाखिल खारिज कराना एवं उनका अद्यतन डाटा को पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें.मौके पर अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह समेत अन्य एनआईसी के वीसी रूम म...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए इसीलिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैंकर्स की एक मीटिंग बुलाई गई

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाना है इसी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त  की  अध्यक्षता में बैंकर्स की एक मीटिंग बुलाई गई, बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया , एचडीएफसी बैंक , आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक , आईडीबीआई बैंक एवं बंधन बैंक के प्रतिनिधि शामिल हुए । नगर आयुक्त महोदया द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिट (CSR)अंतर्गत शहर के विभिन्न चौक चौराहों के सुंदरीकरण करने की बात बैठक में की गई ,बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा छह मुहान चौक एवं कचहरी चौक, आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा बिरसा मुंडा चौक स्टेशन रोड , आईडीबीआई बैंक के द्वारा रेडमा चौक एवं बिस्फुटा चौक, एचडीएफसी बैंक के द्वारा विवेकानंद चौक, केनरा बैंक के द्वारा सदीक चौक एवं पूरणचंद चौक एवं झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा कर्पूरी चौक चैनपुर के सुंदरीकरण का कार्य सौंपा गया सभी बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा दिये गए चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण कराने पर ...

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पांकी अंचल कमेटी अन्तर्गत ग्राम नांदगांव में कामरेड रामजी भूइंया के अध्यक्षता में हुई बैठक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पांकी अंचल कमेटी अन्तर्गत ग्राम नांदगांव में कामरेड रामजी भूइंया के अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी गरीबी हटाने के नाम पर सबका साथ सबका विकास का नारा दिया लेकिन वे अपने कारपोरेट मित्रों और पूंजीपतियों का विकास करने में लगे हुए हैं देश में बड़े लोगों की संपत्ति बढ़ती जा रही है और गरीबों की संपत्ति काटी जा रही है। भाकपा जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि पांकी अंचल के करार पंचायत अंतर्गत ग्राम नादगाद विकास से कोसों दूर है करार पंचायत में सरकार आपके द्वार कैंप लगा लेकिन उस कैंप में किसी व्यक्ति का वृद्धावस्था पेंशन नहीं बना, विकलांग पेंशन नहीं बना। ग्राम नादगाद के विकलांग युवक जोगिंदर भूइंया जो एक पैर से विकलांग है उनका पेंशन भी नही बना। स्थानीय लोगों ने कहा कि करार पंचायत में लगा कैंप में पांकी ब्लॉक के दलाल उमेश राम के द्वारा विधवा विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशन पेंशन सहित अन्य फा...