पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह के 20वे दिन रोको टोको अभियान चलाया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा मांह के 20वे दिन चंद्रपुरा एवं बेरमो थाना के समीप पर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं एनजीओ के द्वारा रोको टोको अभियान चलाया गया है एवं वाहनों का सघन जांच की गई जिससे कुल 16,000/- रुपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। इस अभियान के तहत सड़क सुरक्षा से सम्बंधित पम्पलेट का वितरण किया गया। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा यातायात नियमो की पूरी जानकारी दी गई तथा दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना अनिवार्य है। साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को कहा। साथ ही बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के चलने वाले चालकों को भविष्य में सीट बेल्ट लगाकर एवं हेलमेट पहनकर चलने के लिए कहा गया।