Skip to main content

Posts

Showing posts with the label covid19

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड़-19 के दौरान पलामू एवं गढ़वा जिला में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के द्वारा सराहना की गयी एवं लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'Innovation and Best Practices' में शामिल किया गया है।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड़-19 के दौरान पलामू एवं गढ़वा जिला में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के द्वारा सराहना की गयी एवं लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित पुस्तक   'Innovation and Best Practices' में शामिल किया गया है।   श्री राम ने कोविड-19 के दौरान सांसद निधि से 1 करोड़ रुपए की राशि पीएम केयर फंड में दी एवं 1 महीने का वेतन। साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र के दोनों जिलों में सांसद निधि से 40-40 लाख रुपए की राशि (कुल 80 लाख) कोरोना के दौरान उत्पन्न औपरिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु एवं मास्क, सेनेटाइजर, ब्लिचिंग पाउडर, हैंडवाश इत्यादि खरीदने के लिए उपायुक्त पलामू एवं उपायुक्त गढ़वा को दिया गया था। उक्त दौरान लगभग 6 हजार लोगों को 1 महीने तक दाल-भात खिलाया गया। साथ ही साथ गांवों में टेंपो से खिचड़ी पहुंचाने का कार्य किया गया। कोरोना के द्वितीय लहर के दौरान "सेवा ही संगठन है" को चरितार्थ करते हुए पलामू ...

डालटनगंज कोविड को मात देने के लिए वैक्सीनेशन होना बेहद जरूरी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डालटनगंज कोविड को मात देने के लिए वैक्सीनेशन होना बेहद जरूरी है । इसके मद्देनजर ' कपड़ा बैंक ' मेदिनीनगर के लोगों को जागरूक करके वैक्सीन दिलाने का प्रयास लगातार कर रहा है । आज कपड़ा बैंक का 14 वां वैक्सीनेशन कैंप हेरिटेज स्कूल चियांकी में आयोजित किया गया है । पिछली बार 108 छात्रों ने पहला डोज लिया था । आज उन्हें सेकेंड डोज दिया गया । साथ ही कुछ बच्चों ने पहला डोज लिया । विज्ञापन   हेरिटेज स्कूल के प्राचार्य विजू जोसेफ की सजगता से सभी बच्चों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । कपड़ा बैंक परिवार पलामूं सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया । कैंप को सफल बनाने में कपड़ा बैंक संचालिका शर्मिला शुमि , मन्नत सिंह बग्गा , राखी , सोनी , राजीव त्रिवेदी , रिया , रितु और हेरिटेज के शिक्षकों का भरपूर सहयोग रहा ।

खुलेंगे स्कूल, जू, पार्क, जिम, स्टेडियम, सिनेमा हॉल, शादी में 200 लोगों को अनुमति

पलामू समाचार केंद्र बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793 राज्य सरकार ने कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए कुछ राहत दी है. सरकार ने यह पैसला किया है कि 17 जिलों में सभी स्कूल-कॉलेज खुलेंगे जबकि 7 जिलों में कक्षा 9 से ऊपर के क्लास के शिक्षण संस्थान खुलेंगे. उन 7 जिलों में रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा शामिल हैं. सिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम की अनुमति दी गयी है. राज्य सरकार ने जिम खोलने की इजाजत दे दी है. साथ ही रात 8 बजे तक की व्यवस्था यथावत रखने का फैसला किया है. शादी समारोह में 200 लोगों की उपस्थिति की इजाजत दी गयी है. स्टेडियम खुलेंगे लेकिन दर्शक दीर्घा दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा. सभी कोचिंग संस्थान खुलेंगे. इसके अलावा जुू, पार्क, जिम ,स्टेडियम, प्ले ग्राउंड, क्लब, सिनेमा हॉल खुलेंगे. विज्ञापन

ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के द्वारा 12 लोटा वार्ड संख्या 06 में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  विधायक प्रतिनिधि +917979886793  28.01.22 को ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के द्वारा बारहलोता वार्ड संख्या 06 में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया जिसमें काफी लोग उत्साह पूर्वक वैक्सीन लगवाएं विज्ञापन मौके पे विदेशी पांडेय ने बोला लोगो को उत्साह पूर्वक वैक्सिन लेना चाहिए डरना नहीं हैं, वैक्सिन से जुड़े अफवाह पे ना जाए आपकी बारी आए तो अवश्य लगवाएं

नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 का प्रथम डोज 23 जनवरी तक शत-प्रतिशत पूर्ण होगा: राकेश श्रीवास्तव

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793  नावा बाजार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने सूत्रों को बताया कि नावा बाजार प्रखंड के 8 पंचायत में 46 गांव की आबादी के 33506 18 प्लस से अधिक उम्र वाले का है। जिसमें 12 गांव में कोविड-19 का टीकाकरण प्रथम डोज का 100% टीकाकरण हो गया है। शेष 34 गांव में 12 32 लोग ही प्रथम डोज से वंचित हैं ।जो 23 जनवरी 2022 तक नावा बाजार में 46 गांव के 33506 की आबादी18 प्लस से अधिक उम्र वाले लोगों का कोविड-19 का प्रथम  डोज 100% पूर्ण कर लिया जाएगा। विज्ञापन

कोविड से बचाव, सतर्कता बरतने एवं सावधान रहने का संदेश देगा जागरूकता रथ: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आयुक्त एवं डीआईजी ने एफओबी, डालटनगंज के कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जागरूकता रथ को रवाना किया जा रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो, डालटनगंज द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता रथ से कोविड से बचाव, सतर्कता बरतने एवं सावधान रहने के संबंध में लोगों को जानकारी मिलेगी। आमजनों में जागरूकता फैलाना रथ का मुख्य उद्देश्य है। गांव-गांव जाकर यह रथ लोगों में जागरूकता का संदेश देगा। सरकार द्वारा निर्धारित आयु वर्ग के व्यक्ति टीकाकरण के लिए एवं बीमार व्यक्ति जांच कराने के लिए प्रेरित होंगे। जिन लोगों ने टीका की पहली डोज ले चुके हैं, वे दूसरी डोज के लिए प्रेरित होंगे और जो दूसरी डोज लगवा चुके हैं, वे सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप प्रिकॉशन डोज भी लगवाने के लिए आगे आयेंगे। यह बातें आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय के मेदिनीनगर स्थित अपने गोपनीय कार्यकाल परिसर से कोरोना जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर र...

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 उपायुक्त शशि रंजन ने बुधवार को एनआईसी के सभागार से वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ विभाग व समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की.उपायुक्त ने कोरोना से बचाव को लेकर प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्य एवं टीकाकरण अभियान की समीक्षा के दौरान टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया.इस दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने सभी सरकारी कर्मी,फ्रंट लाइन वर्कर,आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका को बूस्टर डोज़ लेने पर बल दिया.इसी तरह उन्होंने 15 से 18 वर्ष वाले ऐज ग्रुप को भी वैक्सीनेट करने की बात कही. विज्ञापन कोरोना जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री रंजन ने सिविल सर्जन को जिले में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने हेतु निर्देशित किया.इस दौरान उन्होंने जिले के बॉर्डर एरिया पर विशेष तौर पर फोकस करने की बात कही.उन्होंने कहा कि जो टीम वैक्सीनेशन के लिए जाती है वही टीम से टेस्टिंग भी करवाएं.कोरोना की टेस्टिंग की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि हरिहरगंज,चैनपुर,हरिहरगंज, लेसलीगंज व मनातू में टेस्टिंग की संख्य...

पलामू जिले में 1863 लोगों की कोरोना की हुई जांच, मिले 33 कोरोना संक्रमित।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू- जिले में 1863 लोगों की कोरोना की हुई जांच, मिले 33 कोरोना संक्रमित। संक्रमितों में चैनपुर के 11, पांकी के 1, सदर प्रखंड के 5, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के 10 व पाटन प्रखंड के छह लोग शामिल हैं। फिलहाल सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 928 है। विज्ञापन

कोविड जांच एवं टीकाकरण से लोग होंगे सुरक्षित: एसडीओ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 शहर थाना एवं सब्जी बाजार में लगा जांच कैंप, एसडीओ ने किया अवलोकन 90 लोगों की हुई जांच, एक भी नहीं मिले पॉजिटिव मेदिनीनगर शहर थाना एवं सब्जी बाजार में कोविड जांच के लिए कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा आमजनों का कोविड जांच किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने जांच केन्द्र पर पहुंचे और लोगों से जांच कराने की अपील की। उनके साथ डॉ. अनुप भी थे। एसडीओ ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोविड जांच एवं टीकाकरण से आमजनों को फायदा होगा। जांच कराने के बाद अगर वे निगेटिव आते हैं, तो समझें कि वे कोरोना संक्रमण के चपेट से बचें हुए हैं। पॉजिटिव होने की स्थिति में उनका तत्काल इलाज संभव हो सकेगा, जिससे समय रहते वे स्वस्थ हो सकेंगे। साथ ही पॉजिटिव होने पर उन्हें कोरेन्टाइन में रहने की सलाह दी जाएगी, जिससे उनके परिवार एवं समाज के अन्य सदस्यों को संक्रमण के खतरे से बचाव किया जा सकेगा। इससे व्यक्ति को सुरक्षित रखने के साथ-साथ संक्रमण के फैलाव को भी रोका जा सकेगा। बता दें कि एसडीओ...

सोमवार को बूस्टर डोज़ हेतु समाहरणालय परिसर में लगाया जायेगा विशेष कैंप

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सरकारी कर्मी जिन्हें सेकंड डोज़ लिये नौ माह हो चुके हैं वो ले सकेंगे बूस्टर डोज़ उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर आगामी सोमवार को जिले में कार्यरत कोविड-19 के सभी फ्रंट लाइन वर्कर जिन्हें कोविड-19 के सेकंड डोज़ का टीका लिये नौ माह हो चुके हैं,उन्हें प्रिकॉशन डोज़/बूस्टर डोज़ टीकाकरण हेतु समाहरणालय परिसर में विशेष शिविर लगाया जायेगा.इसे लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सभी आवश्यक तैयारी हेतु निर्देशित किया है.उन्होंने सभी कार्यालय प्रधान को स्वयं तथा उनके कार्यालय के सभी फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लेने हेतु निर्देशित किया है. विज्ञापन

COVID-19 के प्रोटोकॉल सहित आयोजित होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य राजकीय समारोह:उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मास्क पहनना आवश्यक होगा एवं सामाजिक दूरी का किया जायेगा अनुपालन   पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह,पूर्वाह्न 09:05 बजे होगा झंडोतोलन गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक जिले में गणतंत्र दिवस समारोह मनाये जाने को लेकर शनिवर को उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी.बैठक में उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि पूर्व की भांति इस बार भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया जायेगा.इस दौरान समारोह में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये सरकार के गाइड लाइन का पालन सख्ती से किया जायेगा.पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा.सुबह 9.05 बजे झंडोत्तोलन होगा.कोरोना के संक्रमण के मद्देनजर उपायुक्त ने बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों से समारोह में नहीं शामिल होने की अपील की.परेड और झांकियों के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने गाइडलाइन्स पालन करते हुए तैयारियां करने का निर्देश दिया साथ ही झांकियों के आकर्षण रूप देने की बात कही.इसके साथ ही सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानो...

कोविड-19 के प्रसार का चेन तोड़ने के लिए उठायें हर एहतियाती कदम: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू प्रमंडल को कोरोना मुक्त करने की दिशा में एक बार फिर करें सामूहिक प्रयास कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर आयुक्त ने दिखाई गंभीरता, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की कोविड-19 के नियंत्रण हेतू किए जा रहे कार्यो की समीक्षा कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने गंभीरता दिखाई है। आयुक्त आज प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं सिविल सर्जन के साथ वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से प्रमंडल क्षेत्र के पलामू, गढ़वा व लातेहार में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार तथा नियंत्रण के लिए अपनाये जा रहे व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 प्रसार की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए पलामू प्रमंडल को कोरोना मुक्त करने की दिशा में एक बार फिर सख्ती के साथ सामूहिक प्रयास करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने कोविड 19 के प्रसार के चेन को तोड़ने के लिए हर जरूरी एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही नियमित रूप से जिलों में मास्क चेकिंग अभियान चलाने, टीकाकरण को ब...

जिले के तरहसी प्रखंड में हुआ शतप्रतिशत वैक्सीनेशन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के मामले में नंबर 1 प्रखंड बना तरहसी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सोमवार को तरहसी से राहत भरी खबर आयी जहां प्रखंड के शेष बचे पांच पंचायतों में भी शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया.इसी तरह जिले में वैक्सीनेशन के मामले में तरहसी नंबर वन प्रखंड बन गया है.ज्ञातव्य है कि तरहसी में कुल 13 पंचायत है जहां 8 पंचयातों में पूर्व में ही शतप्रतिशत टीकाकरण हो गया था वहीं आज शेष बचे पांच पंचायतों में भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो गया. इसी तरह प्रखंड के कुल 13 पंचायतें पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो गये हैं. विज्ञापन   105 गांवों के कुल 56,597 लोगों को दिया गया टीका इस संबंध में तरहसी बीडीओ सच्चिदानंद महतो ने बताया कि तरहसी में कुल 105 गांव है.जहां 18 वर्ष से अधिक कुल 61953 लोगों को टीके का प्रथम डोज़ देने का लक्ष्य रखा गया था.इसमें कुल 56,597 लोगों को टीके का प्रथम डोज़ देने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है.वहीं शेष बचे 5356 लोग रोजगार हेतु प्रखंड से पलाय...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी विज्ञापन

कोरोना संक्रमित को देखते हुए मैक्स हॉस्पिटल के प्रोपराइटर मंसूर आलम ने अपने जन्मदिन पर मास्क का किया वितरण

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कोरोना संक्रमित को देखते हुए मैक्स हॉस्पटिअल के  प्रोपराइटर मंसूर आलम   अपने जन्मदिन पर  मास्क  का किया वितरण  top1 के प्रभारी   रेवा शंकर राणा ट्रैफिक इंचार्ज  रूद्र नंद सरस और संतोष कुमार  ने  6 मुहान   चौक पांच मुहान  चौक और   बाजार  क्षेत्रों में घूम घूम  लगभग 500  मास्क  बांटा  और  लोगों से अपील की कि बिना मास्क  के घर के  बाहर ना निकले   मौके पर  श रिक अनवर, जावेद अंसारी, अनिल पासवान, कमरान आलम,  सैफुल्ला नायर,  आदि लोग उपस्थित थे विज्ञापन

रविवार को पलामू में मिले 120 कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामले 438

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - रविवार को फिर मिले 120 संक्रमित, 2659 लोगों की हुई जांच के बाद संक्रमितों की हुई पहचान।  संक्रमितों में हुसैनाबाद में 10,  लेस्लीगंज के 07, विश्रामपुर में 11, चैनपुर में 22, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में 52, मेदिनीनगर सदर प्रखंड में 18 संक्रमित मिले हैं। पलामू जिले भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 438 । विज्ञापन मेदिनीनगर। पलामू जिले में कोरोना संक्रमण का दौर नहीं थम रहा है. हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को पिछले 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 120 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इसमें महज नगर निगम क्षेत्र के 52 कोरोना संक्रमित शामिल हैं. कुल 2659 लोगों की जांच के बाद संक्रमित मिले हैं. नये संक्रमितों में हुसैनाबाद में 10, लेस्लीगंज के सात, विश्रामपुर के 11, चैनपुर के 22, मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के 52 व सदर प्रखंड के 18 संक्रमित शामिल हैं।संक्रमितों को उपचार के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित कोविड केयर सें...

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए उपायुक्त ने एमएमसीएच के डेडीकेटेड कोविड वार्ड एवं पीएसए प्लांट का लिया जायजा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के देखते हुए उपायुक्त शशि रंजन ने शनिवार को एमएमसीएच के डेडीकेटेड कोविड वार्ड एवं पीएसए प्लांट का जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने पीएसए प्लांट  के प्रेसर,सप्लाई आदि की जांच की.इस दौरान उन्होंने पीएसए प्लांट के परिसर में अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया.वहीं बिजली कटने की स्थिति में जनरेटर को रेडी तो यूज़ की स्थिति में रखने की बात कही.   अलग-अलग वार्डों का किया निरीक्षण उपायुक्त ने एमएमसीएच में बने अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण किया.इस दौरान वे स्वयं प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई को चेक करते नज़र आये.इस दौरान उन्होंने एमएमसीएच परिसर में बने कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन में रह रहें  मरीजों से लगातार संपर्क में बने रहने की बात कही.वहीं मुख्यमंत्री राहत कोरोना किट में सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध रहे इसे सुनिश्चित करने की बात कही. विज्ञापन कोरोना के तीसरी लहर से निपटने के लिये जिला प्रशासन तैयार:उपायुक्त इस अवसर पर उपायु...

संक्रमण से लड़ने को निगम तैयार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 संक्रमण से लड़ने को निगम तैयार.. महापौर महापौर अरुणा संकर एवं उपमहापौर मंगल सिंह जी द्वारा आज फैल रहे कॉविड संक्रमण के रोकथाम हेतु निगम कार्यालय कक्ष में  समीक्षा बैठक की महापौर ने कहां की फ्रंटलाइन निगम कर्मी को बूस्टर डोज प्राथमिकता में लगनी चाहिए साथी जो कर्मी अब तक कोविड-19 का इंजेक्शन नहीं लिए हैं उनको तत्काल प्रभाव से कार्यों से दूर रखा जाए और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा जाए l महापौर ने  बढ़ती ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था और दुरुस्त करने को कहा l महापौर अरुणा शंकर ने सफाई कर्मियों की सराहना करते हुए कहा इतनी ठंड के बावजूद लगातार हमारे फ्रंट कर्मी रात और दिन निगम क्षेत्र के सफाई कार्य में लगे रहे जो सराहनीय है l विज्ञापन महापौर ने 15 तारीख से शहर में स्वैपिंग मशीन द्वारा मुख्य मार्गों की  सफाई प्रारंभ करने की जानकारी दी और कहां कि 15 तारीख से निगम द्वारा  निर्मित अत्याधुनिक टेंपो स्टैंड का भी शुभारंभ कर दिया जाएगा ताकि सड़क पर टेंपो की भीड़ से निजात मिल सके औ...

पाटन स्वास्थ्य केंद्र में हुई 58 लोगों की कोरोना जांच जिसमें 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  पाटन प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में  शुक्रवार को 58 लोगों की करोना संक्रमित  बीमारी की जांच हुई जिसमें 6 लोगों का करोना पॉजिटिव रिपोर्ट निकली है  यह जानकारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार आजाद तथा स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम शशिकांत कुमार ने दी उन्होंने बताया कि अभी तक पाटन में कुल    करुणा से एक्टिव संक्रमित मरीज 19 है स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने अपील किया कि  करोना संक्रमित बीमारी से बचें समय पर वैक्सीनेशन कराएं तथा घरों में रहें सुरक्षित रहें सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क लगा कर घर से ही बाहर निकले विज्ञापन

नगर निगम के 26 समेत जिले भर में मिले 60 संक्रमित।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 क्या संभल पाएगा पलामू? क्या पलामू के लोग अब तक सचेत नहीं हो पाए हैं? कहां सोई हुई है जनप्रतिनिधि की फौज? प्रशासन आखिर क्यों है मौन? नगर निगम के 26 समेत जिले भर में मिले 60 संक्रमित। 2116 लोगों की जांच के बाद संक्रमितों की हुई पहचान। नगर निगम क्षेत्र में 26, पाटन में 10, विश्रामपुर में दो, मनातू में तीन, चैनपुर में 11, लेस्लीगंज में एक, सदर में सात शामिल हैं। जिले भर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 141 विज्ञापन