Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सुरक्षा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पत्रकारों की सुरक्षा व उनके हित के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून आवश्यक : विधानसभा अध्यक्ष

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 गढ़वा की सड़क के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराएंगे : रविंद्र नाथ महतो  पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए कई बार सदन में आवाज उठाया, आगे भी पत्रकार हित के लिए आवाज उठाते रहेंगे : भानु  शनिवार को श्रीबंशीधर नगर स्थित फैन्सी टेंट हाऊस में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की गढ़वा जिला इकाई  के तत्वावधान में कोरोनाकाल में पत्रकारों की भूमिका और योगदान विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया । सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो उपस्थित थे । कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष के अलावा स्थानीय विधायक भानुप्रताप शाही सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया । मौके पर देश के राजस्थान , छतीसगढ़ , बिहार , उत्तरप्रदेश , तमिलनाडु , उत्तराखंड के अलावा झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के पत्रकार मौजूद थे । कार्यक्रम को  संबोधित करते विस अध्यक्ष ने कहा  कि वह पत्रकारों की असुविधाओं को वह...

चेंबर ने एसपी का ध्यान शहर की ट्रैफिक और व्यवसायियों की सुरक्षा पर खींचा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आकर्ष आनंद अपनी टीम के साथ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार से मुलाकात कर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और व्यवसायियों की सुरक्षा पर ध्यान खींचा। ट्रैफिक को लेकर हो रही समस्या पर विमर्श करते हुए चौक पर लगे सिग्नल लाइट प्रॉपर काम नहीं करने, बाजार क्षेत्र में मार्केटिंग कंप्लेक्स, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में समुचित पार्किंग नहीं होने आदि पर चर्चा हुई। आकर्ष आनंद ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल लाइट प्रॉपर नहीं होने से कई बार गलतफहमी में बाहर से आने वाले वाहन रेड सिग्नल देख कर रूक जाते हैं और जाम लग जाता है। फेसबुक या सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर निगेटिव कमेंट दिए जाते हैं। बाजार क्षेत्र में सभी मार्केटिंग कंपलेक्स, नर्सिंग होम, होटल्स, मैरिज हॉल्स अपना पार्किंग बेसमेंट में बनाए जरूर है लेकिन सामान्य तौर पर पार्किंग रोड पर हो रहा है। एसपी ने चेंबर को आश्वस्त किया शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यवसायियों से आग्रह करते हुए कहा कि आपसभी अपने प्रतिष्ठान में...