पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 छावनी में तब्दील हुआ हॉस्टल परिसर रांचीः शहर के सबसे बड़े अस्पताल रांची का रिम्स अस्पताल है. वैसे तो यह अस्पताल कई मामलों में सुर्खियां बटोर चुका है. वहीं रैगिंग जैसे मामले भी को लेकर रिम्स चर्चे में रहा है. बता दें कि आए दिन सिनयर और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद होना जैसे आम बात है, जिसे लेकर कई बार शिकायत भी की गई है, बावजूद ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. वहीं, आज यानी रविवार को RIMS के हॉस्टल नम्बर 4 में रैगिंग को लेकर मेडिकल छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई. दोनों गुटों के बीच हुआ टकराव इतना बढ़ गया कि जल्द ही हंगामा में तब्दील हो गया. जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी और बीच- बचाव करने आए सुरक्षा गार्डों को भी छात्रों ने नहीं बख्शा. मामले को बेकाबू होता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची. विज्ञापन सप्लीमेंट्री की परीक्षा खत्म होने के बाद जूनियर छात्र पार्टी कर रहे थे. इससे पीजी के छात्र जिनकी 11 सितंबर को नीट पीजी की परीक्षा होनी है...