पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 आज दिनांक 19 फरवरी को सीपीआई कार्यालय में वामदलों एवं किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैठक सीपीएम के राज्य सचिव गोपी कांत बख्शी की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य रुप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सहपूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता केडी सिंह सहायक सचिव महेंद्र पाठक भाकपा माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद सीपीआईएम के प्रफुल्ल लिंडा मार्क्सवादी समन्वय समिति के मिथिलेश सिंह राजेंद्र गोप सीपीआई के अजय कुमार सिंह किसान राजद प्रकोष्ठ के अवधेश पाल सीपीआईएम के सुफल महतो सहित कई लोग मौजूद थे बैठक के बाद प्रेस वार्ता में भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा केंद्र की मोदी सरकार हठधर्मिता को अपनाते हुए किसान आंदोलन को नजरअंदाज कर रही है इसीलिए ढाई महीने से अधिक समय से लाखों किसान दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हुए हैं लेकिन मोदी सरकार किसानों को प्रताड़ित करने में लगी हुई है देश के किसान नौजवान मजदूर सभी प्रभावित हो रहे हैं महंगाई चरम पर है महंगाई के कारण आम जनता को जीना दूभर हो चुका है इसीलिए किसान आंदोलन में एक...