पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार श्री राजेश सिंह ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30(2) की उपधारा V, VIII, XI एवं XVIII में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बोकारो जिला अंतर्गत सभी धार्मिक स्थल/पूजा स्थल हेतु आदेश जारी कर आवश्यक दिशा निदेश
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दुर्गा पूजा संबंधी किसी कार्यक्रम में चुनाव आचार संहिता एवं भारत निर्वाचन आयोग के किसी निर्देश का उल्लंघन ना हो जिस जगह मूर्ति रखी गई है उस स्थान को छोड़कर शेष भाग खुला रहेगा मंदिर में पूजा के आयोजकों द्वारा पर्याप्त सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रवेश स्थल पर थर्मल स्क्रिनिंग की व्यवस्था करेंगे वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच दुर्गा पूजा त्यौहार की तिथियां पड़ रही है। दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में लोग पूजा पंडाल, मंडप, मंदिर, शिवालय इत्यादि स्थानों पर एकत्रित होते हैं। लेकिन कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत निर्देशों का पालन इस अवसर पर सख्ती से कराया जाना आवश्यक है। कोरोना-19 महामारी के फैलाव, बचाव एवं उचित प्रबंधन के लिए उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार श्री राजेश सिंह ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30(2) की उपधारा V, VIII, XI एवं XVIII में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए बोकारो जिला अंतर्गत सभी धार...