Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सांसद विष्णु दयाल राम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू : सांसद वीडी राम ने लोकसभा में उठाया रेलवे क्राॅसिंग का मामला, कहा एलएचएस नहीं होने से आवागमन में लोगों को हो रही परेशानी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  +917979886793       संसद में बोलते सांसद वीडी राम   मेदिनीनगर : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन रेलवे क्राॅसिंग का मामला उठाया।  सांसद ने जिन रेलवे क्राॅसिंग की जानकारी दी, उससे बड़ी आबादी प्रभावित हुई है और गांव, सड़क, विद्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थल बंट गये हैं। सांसद ने लालगढ़, पंजरीकला, डाली, तोलरा (मल्लाह टोली), अहिरपुरवा एवं सोनबरसा के बंद हो जाने के कारण जनता को हो रही कठिनाईयों से संसद को अवगत कराया है।  सांसद ने कहा कि सरकार ने मानवरहित लेवल क्राॅसिंग को बंद करने का निर्णय लिया, जो स्वागत योग्य कदम है। इससे रेल दुर्घटनाओं में भारी कमी आयी है, परन्तु इससे कुछ व्यवहारिक कठिनाईयां उत्पन्न हो गयी है।  गांव दो भागों में विभक्त हो गये हैं। गांव के एक भाग के लोंगो को दूसरे भाग में स्थित प्रखंड कार्यालय-चिकित्सा केन्द्र, स्कूल में जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही कुछ रेलवे क्रॉसिंग लालगढ़, पंजरीकला, डाली...