पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पुलवामा हमले में शहीद हुए 44 वीर जवानों की याद में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी पलामू के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया और वीर सपूतों को उनकी याद में नमन किया गया।साथ ही बरही में हुए रूपेश पांडे की हत्या की न्यायिक जांच कर दोषियों पर कारवाई की मांग सरकार से की गई।उक्त श्रद्धांजलि सभा सह कैंडिल मार्च कार्यक्रम में वंदे मातरम,भारत माता की जय के नारों से वीर सपूतों को याद किया गया।मौके पर परशुराम सेना के प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि हिंदुस्तान की सुरक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले इन वीर सपूतों की याद सदा के लिए हमारे दिलों में बस गई हैं। विज्ञापन हम सदैव इनके ऋणी रहेंगे। सेना के प्रदेश संरक्षक आशीष भारद्वाज ने कहा कि वीर शहीदों का योगदान कभी नहीं भूलेगा हिंदुस्तान हम सदा उनके ऋणी रहेंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि बरही में हुए हत्याकांड मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कारवाई होनी चाहिए ताकि यैसा घृणित कार्य करने वालो को सबक मिले।जि...