पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन दिनांक 10 मार्च 2021 को सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अजय सिंह बड़ाइक के निर्देशानुसार मेदिनीनगर शहर के अंतर्गत विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट में एफएसएसएआई हाइजीन रेटिंग ऑडिट कराया गया। दिल्ली से आई एजेंसी आरआईआर सर्टिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के ऑडिटर मोहम्मद जुनैद द्वारा शहर के विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट तथा बेकरी के दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान होटल तथा रेस्टोरेंट के किचन की साफ सफाई, तेल की गुणवत्ता, स्टॉक की साफ-सफाई आदि की जांच की गई। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान कई होटल तथा रेस्टोरेंट के किचन में कमियां पाई गई, जिसे सुधार हेतु निर्देश दिया गया। उन्होंने रेस्टोरेंट में मौजूद सभी स्टाफ को एप्रोन तथा ग्लव्स पहनने का निर्देश दिया।