पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा चार प्रदेशों में इतिहासिक जीत दर्ज की है।उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनना भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है जीत का सबसे बड़ा श्रेय जाता है योगी और मोदी जी के महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच जिसके कारण आज महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है। विज्ञापन मोदी जी और योगी जी के कार्य के प्रति जनता में बहुत बड़ा उत्साह था। समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा। समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक अपनी विकास की किरणों को पहुंचाने का कार्य किया। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति लोगों में बहुत ही विश्वास और आस्था है उनके नेतृत्व पर देश की पूरी जनता विश्वास करती है। इसी का यह परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश' उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में इतिहासिक जीत दर्ज हुआ है।