Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जनकल्याणकारी योजना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सरकार की योजनाओं के कार्यों में गति लाकर शीघ्र करें पूर्णः उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 महुगांवा पंचायत के बसडीहा में उपायुक्त ने दीदी बाड़ी योजना का किया शुरुआत एवं पीएम आवास का कराया गया गृह प्रवेश उपायुक्त व उप विकास आयुक्त पहुंचे पांडू, विभिन्न योजनाओं का किया समीक्षा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित करें। योजना का लाभ देने में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और न ही किसी तरह की कोई शिकायत मिलनी चाहिए। कार्यों में लापरवाही व शिथिलता नहीं चलेगी। योजनाओं में गति लाकर उसे शीघ्र पूर्ण करायें, जिससे लोगों को लाभ हो। यह बातें पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज पांडू प्रखंड में आयोजित मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, स्वयंसेवक एवं अन्य प्रखंडकर्मियों एवं पंचायतकर्मियों की  बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण ) सिचाई, स्वास्थय, 15वें वित्त आयोग से प्रखंड में संचालित योजनाओं सहित सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी। मौके पर उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर भी थे।  उपायुक्त ने कहा कि योजनाओ...