पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित नदियों एवं जलाशयों की स्वच्छता और संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प गंगा उत्सव को लेकर जिला प्रशासन का प्रयास सराहनीय: सचिव आज बुधवार को रांची जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गंगा उत्सव का समापन हुआ । 2 से 4 नवंबर तक चले इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऑड्रे हाउस में आज आखिरी दिन नगर विकास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने ऐसे चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जिन्होंने गंगा उत्सव के परिप्रेक्ष्य में आयोजित विभिन्न पेंटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। यद निबंध का शीघ्र ही मूल्यांकन कर निबंध के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। लगभग एक सैकड़ा पेंटिंग्स की लगायी गयी प्रदर्शनी गंगा उत्सव कार्यक्रम के जिला समन्वयक उप समाहर्ता संजय कुमार ने बताया कि "नमामि गंगे", "नदी संरक्षण" या "जल संरक्षण" थीम पर आधारित पेंटिंग से संबंधित लगभग 1000 प्रविष्टियां प्राप्त हुई, किंतु उनमें से चयनित 95...