पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन कल्याण विभाग की ओर से प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 81441 छात्र-छात्राओं की राशि भुगतान हेतु भेजा गया बैंक उपायुक्त ने की कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर अपलोड आवेदनों को आधार से लिंक करवाते हुए छात्र-छात्राओं को 15 दिनों के भीतर छात्रवृत्ति भुगतान सुनिश्चित कराएं। इससे विद्यार्थियों को फायदा होगा। छात्रवृत्ति से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई सहूलियत हो सकेगी। यह बातें उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कही। वे आज समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पाया कि पलामू जिले में ई-कल्याण पोर्टल पर अपलोड आवेदनों के आलोक में 81441 छात्र-छात्राओं को आधार से लिंक कराते हुए छात्रवृत्ति भुगतान हेतु बैंक को भेजा गया है। इसमें प्री-मैट्रिक कक्षा 1 से 10 तक के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उपायुक्त ने सरना, धूमकुरिया, कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य के लिए लाभुक सम...