Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की । बैठक में उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत लंबित शौचालय निर्माण कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जियोटैगिंग की प्रक्रिया के बारे में पूछा, जिसपर जिला समन्वयक ने बताया कि जियोटैगिंग की प्रक्रिया दो चरणों में की जाती है। पहले चरण में शौचालय की मूल संरचना तैयार हो जाने पर और दूसरे चरण में शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जियोटैगिंग का कार्य किया जाता है। उपायुक्त ने प्रत्येक प्रखंड जहां जिन शौचालयों का जियोटैग का कार्य पूर्ण हो चुका है, उन शौचालयों की अद्यतन सूची स-समय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने एलओबी, एनओएलबी की समीक्षा करते हुए निर्मित शौचालयों का प्रगति प्रतिवेदन जल्द से जल्द जिला कार्यालय में समर्पित करने का निदेश दिया। साथ ही एमआइएस पर डाटा अपडेट करने को कहा। बैठक में सभी प्रखंडों में शौचालय निर्माण संबंधित लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र की ...