पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डाल्टेनगंज-स्थानीय हाऊसिंग कॉलोनी में रैनबो किड्स नाम के प्ले स्कूल खुला जिसके मुख्य अतिथि अविनाशदेव सदस्य झारखण्ड माटीकला बोर्ड झारखण्ड सरकार, अध्यक्ष झारखण्ड स्टेट स्कूल्स एशोसिएशन सह चेयरमैन संत मरियम स्कूल के हाथों फीता काट कर व दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया। विद्यालय के निदेशक पवन जी ने अविनाशदेव जी को फूल माला दे कर स्वागत किये। वहीं उद्घाटन मौके पर आए अभिभावकों बच्चों को संबोधित करते अविनाशदेव ने कहा दो सालों के कोरोना काल में बंद हुए विद्यालयों के बीच स्कूल खोलना काबिल ए तारीफ़ है। कोविड 19 से जहाँ पूरा शिक्षा जगत तबाह हो गया बच्चों के बौद्धिक विकास प्रभावित हुआ वहाँ एक विद्यालय का खुलना वौद्धिक विकास का विशाल दरख़्त खड़ा करना है। घर में काम काजी महिलाओं के समयाभाव को देखते हुए तथा नई शिक्षा नीति के निर्देशों को पालन करते मासूम बच्चों के लिए प्ले स्कूल मिल का पत्थर साबित होगा। बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ हर मंज़िल का रास्ता निकलेगा जहाँ पर माँ पिता सुकून महसूस करे...