Skip to main content

Posts

Showing posts with the label म्यूजिक वीडियो

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सेक्रेड हार्ट स्कूल का म्यूजिक वीडियो लांच

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डालटनगंज 29 जुलाई: जिले में टाॅप शिक्षण संस्थानो में शामिल सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र एवं छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी शामिल रहते है। इन दिनों कोराना काल में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जोशी मैथ्यू लगातार डिजिटल प्लेट फार्म पर अपने छात्रों को निखाने का प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी का परिणाम है कि सेक्रेड हार्ट स्कूल के कक्षा सात सेक्शन डी में पढ़ने वाले एक नन्हे छात्र ने अपने स्कूल के लिए एक आॅफिशियल म्यूजिक वीडियो एसएचएस आर्मी यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस वीडियो में नन्हे छात्र ने बड़ी खूबसूरती से पूरे विद्यालय के 50 साल होने पर कार्यक्रमों को बड़े ही सिलसिले वार ढंग से जोड़ा है, जो कबिले तारीफ है।  विज्ञापन इस छात्र का नाम मंदीप सिंह है। ये नावाटोली मुहल्ले में निवास करते हैं। इनका कहना है कि सिस्टर जोशी मैथ्यू के निर्देशन में यह म्यूजिक वीडियो लांच किया गया है, जिसे खूब सराहा जा रहा हैं। इसे विद्यालय के सभी छात्राओं को भेजा जा रहा है। इस वीडियो को हमने अपने फेसब...