Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रशिक्षण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

टपक एवं फव्वारा सिंचाई प्रणाली पलामू प्रमंडल के लिए उपयोगी: डॉ0 डीएन सिंह

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सब्जी फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का उपयोग विषय पर किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण पलामू प्रमंडल कम बारिश वाला क्षेत्र है। यहां कृषि जल की कमी है। ऐसी स्थिति में यहां के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली काफी आवश्यक है। टपक सिंचाई एवं फव्वारा सिंचाई पलामू प्रमंडल के लिए उपयोगी साबित होगा। विशेषकर सब्जियों की खेती कर रहे किसान सिंचाई व्यवस्था में इस विधि को अपनायेंगे, तो उन्हें फायदा भी अधिक होगा। सिंचाई में इस विधि के प्रयोग से 40-60 प्रतिशत पानी की बचत होगी। साथ ही फसल का उपज भी बढ़िया होगा। यह बातें क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र (जेडआरएस), चियांकी के सह निदेशक डॉ0 डीएन सिंह ने कही। वे आज *‘सब्जी फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का उपयोग‘* विषय पर किसानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत के अवसर पर बोल रहे थे। आत्मा लातेहार द्वारा वित्त संपोषित तीन दिवसीय प्रशिक्षण जेडआरएस, चियांकी में चल रहा है। कृषि वैज्ञानिक कुमार शैलेन्द्र मोहन ने पौधों में संतुलित उर्वरक के प्रयोग, विभिन्न पोषक तत्वों क...

इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट के तहत पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले में सड़क हादसों की रोकथाम एवं घायलों को समय से उपचार मुहैया कराने एवं समस्त सूचनाएं ऑनलाइन करने के उद्देश्य से मंगलवार को एनआईसी के सभागार में शहर, रामगढ़,हुसैनाबाद,छतरपुर,पांडू व  पाटन थाना प्रभारी को इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस एप को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.यह एप भारत सरकार के परिवहन एवं एवं राजमार्ग मंत्रालय ने द्वारा बनाया गया है.इसी तरह तीन और चरणों में जिले के अन्य सभी थाना प्रभारियों को भी प्रशिक्षण दिया जाना है.आज के प्रशिक्षण में डीआईओ रणबीर सिंह ने सभी थाना प्रभारी को इस एप पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योजना से सरकार को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को समझने मदद मिलेगी.जिसमें पुलिस,परिवहन विभाग,व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी,कर्मचारी सम्मिलित रिपोर्ट दर्ज कर जल्द सड़क दुर्घटनाओं का समाधान करने के लिए भविष्य में कार्य करेंगे.उन्होंने आईआरएडी प्रोजेक्ट के उद्देश्य एवं होने वाले फायदों के बारे में बताया.रोल आउट मैनेजर अंजली ने प्रोजेक्ट की मोबाइल एवं वेब एप्लीकेशन के बारे में डाटा ए...

पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रथम बैच का ऑनलाइन प्रशिक्षण का हुआ समापन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 15 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में कुल 55 बेरोजगार युवक-युवतियों को दिया गया प्रशिक्षण जिला नियोजन (रोजगार)कायार्लय, पलामू एवं नन्दी फाउन्डेशन के महिन्द्रा प्राईड क्लाश रूम के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क साॅफ्ट स्कील डेवलपमेन्ट/पशर्नालटी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम का प्रथम बैच ऑनलाइन  प्रशिक्षण शुक्रवार को समापन हो गया.15 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में कुल 55 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षित किया गया.प्रशिक्षण के अंतिम दिन नियोजन कार्यालय के सुधेश कुमार मेहता द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणाथिर्यों से प्रशिक्षण से संबंधित फिडबैक प्राप्त किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दिया.जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणाथिर्यों को जिला नियोजनालय में निबंधन के फायदे यथा रोजगार मेला/भर्ती कैम्प/निःशुल्क पुस्तकालय/कैरियर मागर्दशर्न एवं कैरियर संबंधी विषय  पर प्रकाश डाला गया.इस दौरान उपस्थित प्रशिक्षणाथिर्यों ने नियोजन पदाधिकारी से कैरियर संबंधित कई सुझाव प्राप्त...

नावा बाजार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793  नावा बाजार मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण नावा बाजार भाजपा मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव केे नेतृत्व बिश्रामपुर आरटीआई कॉलेज में प्रशिक्षण कराया गया। विज्ञापन उक्त मौके पर ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कर्मदेव चंद्रवंशी भाजपा युवा प्रखंड नंदलाल ठाकुर मंत्री मनोज कुमार साहू किसान मोर्चा के महामंत्री सुमन चौहान प्रखंड प्रशिक्षण पालक उदय चंद्रवंशी स्वास्थ्य विभाग प्रखंड संयोजक सूर्यदेव यादव किसान मोर्चा के महामंत्री भगवान साव , एसटी मोर्चा के महामंत्री तारामणि सिंह, एसटी के मीडिया प्रभारी भरदूल कुमार कंडा पंचायत के अध्यक्ष गौरी शंकर सिंह उपाध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी मुमताज खलीफा और सैकड़ों लोग मौजूद थे

ड्रैगन फ्रुट की खेती के लिए किसानों को दिलायें बेहतर प्रशिक्षण: आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 किसानों को अमरूद की खेती का करायें भ्रमण छतरपुर एवं हरिहरगंज पहुंच आयुक्त ने ड्रैगन फ्रुट एवं अमरूद की  खेती का किया अवलोकन आयुक्त श्री जटा शंकर चौधरी आज छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवदयालडीह गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसान अजीम अंसारी द्वारा 50 डिसमिल में लगाए गए ड्रैगन फ्रुट की खेती को देखा। ड्रैगन फ्रुट के खेती की अवलोकन के दौरान आयुक्त ने पाया  कि खेती से जुड़े किसानों को ड्रैगन फ्रुट की खेती की देखभाल से संबंधित जानकारी का अभाव है।  उन्होंने तत्काल जिला कृषि पदाधिकारी को किसानों को इसकी खेती के लिए प्रशिक्षित करते हुए पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने का निदेश दिया, ताकि किसान ऐसे वैक्लिपक खेती फसल का अधिक मुनाफा ले सकें। किसान ने ड्रैगन फ्रुट की खेती के साथ टमाटर का फसल भी लगाया है, ताकि ड्रेगन फ्रुट की फसल तैयार होने के पूर्व टमाटर की खेती से आर्थिक मुनाफा ले सकें।  विज्ञापन इसके बाद आयुक्त ने हरिहरगंज के कटकोंबा गांव पहुंचकर वहां हो रहे थाई वैरायटी की अमरूद के बा...

दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में नवजात शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन लेबर रूम इंचार्ज सिस्टर और चिकित्सा पदाधिकारियों को एसएनसीयू में प्रसव के पूर्व की तैयारियों, स्टेबलाइजेशन प्रक्रिया में उपयोग होने वाले उपकरण, उपकरणों की कार्यक्षमता की जांच, जन्म के समय नवजात शिशु का आकलन, साफ-सफाई सहित अन्य सभी आवश्यक जानकारी दी गई। एसएनसीयू प्रभारी डॉ गौरव विशाल एवं स्टाफ नर्स सत्यवदा के द्वारा सभी चिकित्सा पदाधिकारियों और लेबर रूम इंचार्ज सिस्टर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणोपरांत सभी लेबर इंचार्ज अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और हेल्थ फसिलिटीज के लेबर रूम में कार्यरत एएनएम को इसकी प्रशिक्षण देंगी। विज्ञापन

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक समग्र मिशन विषयक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कक्षा 3 या 3 से 9 आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक सुखद वातावरण का निर्माण करना है मुख्य उद्देश्य: डीईओ आज दिनांक 01 सितम्बर 2021 को गिरिवर स्कूल के सभागार में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक समग्र मिशन ( FLN Mission -Foundational Literacy and Numeracy) विषयक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण चर्चा में पलामू ज़िले के जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री उपेन्द्र नारायण ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हुए प्रतिभागियों को निपुण भारत मिशन के परिकल्पना को विश्लेषण करते हुए बताया कि कक्षा 3 या 3 से 9 आयु वर्ग के बच्चों के लिए एक ऐसा सुखद वातावरण निर्माण करना है जिसमें आनंददाई एवं आकर्षक प्रक्रिया गतिविधि अपनाते हुए बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान को विकसित किया जाए। बच्चों के सफल शैक्षणिक विकास की आधारशिला को इस मिशन के माध्यम से बोधगम्य कराया जा सकता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री उपेन्द्र नारायण  ने सभी बीईईओ,  बीपीओ/बीपीएम  से आह्वान किया कि छोटी उम्र के बच्चों में आधारिक ज्ञान कौशल क...

स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिले में आयोजित की गई पाँच दिवसीय वर्चुअल कार्यशाला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य परिवार एवं जनकल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संचालित विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत पलामू जिले के सदर और सतबरवा प्रखंड में आज पांच दिवसीय स्वास्थ्य व आरोग्य दूतों का वर्चुअल प्रशिक्षण शुरू किया गया।  इस प्रशिक्षण में दोनों प्रखंडों के 60-60 विद्यालयों के चयनित 120 आरोग्य दूतों को एनसीइआरटी द्वारा तैयार किए गए 11 मॉड्यूल्स एवं जेसीइआरटी द्वारा तैयार किए गए 5 मॉड्यूल्स पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के मॉड्यूल्स विद्यालयों में पढ़ रहे किशोर एवं किशोरियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक एवं सामजिक स्वास्थ्य की देखभाल करने एवं अपने पास-पड़ोस की स्वच्छता एवं सजगता को केन्द्रित करते हुए तैयार की गयी है। इसका उद्देश्य ही विद्यालयों को ऐसे प्रतिष्ठान बनाना है जहां शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच में इन विषयों पर खुल कर बातचीत हो  सके।   जिले में इस कार्यक्रम के संचालन हेतु 24 राज्य साधन सेवियों को राज्य के द्वारा...

पारंपरिक शिल्प कला का प्रशिक्षण एक अद्भुत कार्य है- डीडीएम नाबार्ड बोकारो

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन जिले में बांस शिल्प कला का 30 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन। उक्त प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीण महिलाओं और पुरषों को कच्चे और सूखे बांस से कलाकृति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया  मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड झारखंड सरकार एवं छोटानागपुर क्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में अनुसूचित जाति के बांस हस्त शिल्पकारों के विकास हेतु 30 दिवसीय विशेष बॉस हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक 01 अप्रैल 2021 को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में संपन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के दो प्रखंडो चास एवं पेटरवार के कुल 40 ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों को कच्चे और सूखे बांस से कलाकृति बनाने  का प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रशिक्षण उपरांत सभी हस्त शिल्पकारों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड श्री फिलमोन बिलुंग, परियोजना पदाधिकारी जिला उधोग केंद्र श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, झारक्राफ्ट के कलस्टर मैनेजर श्री अजय कुमार शामिल हुए। प्रशिक्षण में बांस कलाक...

सनातन सुपर-40 के छः बच्चों ने सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन कैप्सन : सफल बच्चों के साथ शिक्षिका संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) : रेहला के सनातन विद्या निकेतन द्वारा संचालित सनातन सुपर-40 के छः बच्चों ने तिलैया सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में सफलत अर्जित की है। सनातन सुपर-40 के कुल सात बच्चों ने सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था। जिसमे से छः बच्चें परीक्षा में उतीर्ण हुए। प्रवेश परीक्षा में शिव शंकर दयाल,आयुष राज,सोनपरी गुप्ता,शशि कांत कुमार,ओमप्रकाश व आयुष कुमार ने सफलता अर्जित की है। विदित हो कि तिलैया सैनिक स्कूल का प्रवेश परीक्षा सात फरवरी 2021 को हुआ था। रविवार को स्कूल प्रबंधन ने सफल बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित किया। स्कूल के संस्थापक विजय नारायण पांडेय ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व बच्चों के कड़ी मेहनत को दिया। शिक्षिका विभा चौधरी ने इस सफलता के लिये बच्चों की प्रसंशा करते हुये कहा कि लॉकडाउन के दौरान बाधित रहे पठन-पाठन के बावजूद भी बच्चों ने बेहतर से बेहतर परिणाम लाया है। मौके पर लातेहार पुलिस पदाधिकारी एसोसिएशन क...

भारत निर्वाचन आयोग/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के निर्देश पर GARUDA ऐप को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

पलामू समाचार  केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन सूचना भवन के सभागार में किया गया प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर ई-इपिक का शुभारंभ किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अपने-अपने जिलों में ई-इपिक के क्रियान्वयन के लिए GARUDA ऐप के माध्यम से ई-इपिक के निबंधन एवं डाउनलोड का निर्देश दिया है।  निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय को GARUDA ऐप के संबंध में कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के माध्यम से ई-इपिक के निबंधन एवं डाउनलोड की प्रक्रिया में संलग्न कंप्यूटर ऑपरेटर/ वरीय पर्यवेक्षक को सैद्धांतिक एवं तकनीकि जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। आज सूचना भवन के सभागार में गुमला जिले के 67 सिसई, 68 गुमला एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक-एक वरीय पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन से संबद्ध कंप्यूटर ऑपरेटर का...

दीनदयाल कौशल विकास योजना के तहत 14 युवतियों का चयन,प्रशिक्षण के लिए भेजी गई लोहरदगा

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 महिलाओं को रोजगार से जोड़ना योजना का मुख्य उद्देश्य:-सुनील कुमार हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को दीनदयाल ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत जेएसएलपीएस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो की युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई मशीन आपरेटर प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।मौके पर जेएसएलपीएस के बीपीएम सुनील कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हे रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा की दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत हुसैनाबाद प्रखंड के 18 से 35 वर्ष के बीच के 14 युवतियों का चयन किया गया है।  विज्ञापन जिन्हें सिलाई मशीन आपरेटर कोर्स के बारे में जानकारी दिया गया है।चयनित युवतियों को 3 माह तक लोहरदगा में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा इसके उपरांत उनके दक्षता के अनुसार वस्त्र निर्माण कंपनी में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।मौके पर जेएस एलपीएस के डीएम नवल किशोर राजू, सुरेंद्र कुमार,लालमुनि देवी,आशा देवी...

एमडीएम को लेकर दिया गया तिन दिवसीय प्रशिक्षण

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सिमरिया: प्रखंड मुख्यालय स्थित  राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय सिमरिया में मिड डे मील को लेकर प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एमडीएम के कैसबुक एवं वितरण पंजी संधारण के विषय में बताया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीईओ अरविंद कुमार ने बताया कि बहुत से विद्यालयों के शिक्षक कैसबुक संधारण एवं लेखा जोखा प्रस्तुत करने में काफी त्रुटि करते थे जिसे देखते हुए यह प्रशिक्षण आयोजित की गयी एवं प्रशिक्षण में कैसबुक और कोरोना काल में आवंटित राशि एवं चावल के वितरण का लेखा जोखा के संधारन का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण तीन दिनों तक चला जिनमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। प्रशिक्षण को लेकर तीन प्रशिक्षक नियुक्त किये गए थे जिनमें परमेश्वर साहू, जयंत तिवारी एवं अरुण सिंह को बतौर प्रशिक्षक नियुक्त किया गया था।

डिजिटल कौशल संवर्द्धन के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 प्रोफ़ेशनल लर्निंग कम्युनिटी के तहत जिले के 5500 शिक्षकों की होगी ट्रेनिंग उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर पलामू जिले के शिक्षकों के डिजिटल कौशल संवर्द्धन हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण के मार्गदर्शन में डिजिटल फेसिलिटेशन स्किल के अंतर्गत होम बेस मिनी प्रोजेक्ट पर 232 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमें आज बिश्रामपुर,चैनपुर,मोहम्मदगंज, डालटनगंज, छतरपुर,नावाबाजार और हैदरनगर, प्रखंड के मास्टर ट्रेनर्स , प्रखंड/ संकुल साधन सेवी ,प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी और प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने भाग लिया।  इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने कहा कि यह ट्रेनिंग 27 फ़रवरी 2021 तक चलाई जाएगी।  जिला स्तर पर सभी मास्टर ट्रेनर, सीआरपी, बीआरपी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, और कार्यक्रम पदाधिकारी को ट्रेनिंग दिया जायेगा।  संकुल/प्रखंड स्तर पर प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बनाया गया है। जिसमें 35 -40 शिक्षकों का एक पीएलसी बनाया गया हैं। अभी तक 2 मॉड...

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु शहरी मलेरिया योजना बोकारो में कार्यरत सभी कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  एमडीए की सफलता में जन जागरूकता की अहम भूमिका होती है- जिला भी.बी.डी पदाधिकारी  एमबीए सप्ताह के दौरान 22 से 24 फरवरी 2021 तक यह दवा सभी आंगनवाड़ी केंद्र, वार्ड कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा प्रसारको द्वारा मुफ्त खिलाई जाएगी फाइलेरिया उन्मूलन अंतर्गत एमडीए 2021 कार्यक्रम का आगामी 22 फरवरी से 27 फरवरी 2021 तक जिले में क्रियान्वित किए जाने के फलस्वरुप सभी शहरी मलेरिया योजना बोकारो में कार्यरत कर्मियों को दवा प्रसारक के रूप में कार्य करना है। इस हेतु शहरी मलेरिया योजना बोकारो में कार्यरत सभी कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आज दिनांक 14 फरवरी 2021 को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार पाठक के निर्देशानुसार  प्रशिक्षण कार्यक्रम मलेरिया कार्यालय में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी.बी.डी सलाहकार श्री आशीष कुमार के द्वारा दिया गया।    एमडीए की सफलता में जन जागरूकता की अहम भूमिका होती है ज...

पेंशन पोर्टल में एंट्री के दौरान आ रही समस्याओं को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर/कर्मी को मिला प्रशिक्षण

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने प्रखण्डों एवम अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटर/कर्मी को दिया प्रशिक्षण उपायुक्त - सह-जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर आज दिनांक 12 फरवरी 2021 को समाहरणालय स्थित एनआईसी के वीसी हॉल में जिला सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन पोर्टल में एंट्री के दौरान आ रही समस्याओं के निराकरण एवं ऑनलाइन स्वीकृति से संबंधित एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रखंडों एवं संबंधित अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया।इस दौरान पेंशन पोर्टल में एंट्री के दौरान आ रही विभिन्न तरीकों की समस्याओं के निराकरण एवं उनके ऑनलाइन स्वीकृति से संबंधित विषयों पर कंप्यूटर ऑपरेटर तथा कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री पीयूष ने की।मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर एनआईसी के एडीआईओ श्री संजीव कुमार ने प्रखंड तथा अंचल कर्मी और कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सामाजिक सुरक्षा के कर्मी कनक कुमार, अविनाश कुमार एवं अम्...

परिवार नियोजन का मिला प्रिशिक्षण

  पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 हुसैनाबाद:-हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में सोमवार को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम का प्रशिक्षण दिया गया।मौके पर प्रक्षिक्षक ने सहिया साथी को फैमली प्लानिंग की पूर्ण जानकारी दिया और बताया कि बंध्याकरण पखवाड़ा के तहत मील लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है।उन्होंने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने में सहिया साथी का मुख्य भागीदारी बनती है।उन्होंने कहा कि सहिया साथी अपने अपने कलस्टर की सहियाओं को प्रशिक्षित करेंगी, इस बाद सभी सहिया अपने मोबाइल से इस एप्प के माध्यम से फैमिली प्लानिंग के अस्थायी साधनों की मांग एवं वितरण कर सकती हैं, प्रशिक्षण में मुख्य रूप राजीव रंजन, प्रखण्ड लेखा प्रबंधक, बिभूति कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, गोपी रमण सिंह, सुमन सिंह, जलेश्वर राम आदि मौजूद थे।

केंद्र सरकार द्वारा तीन वर्षीय गरिमा परियोजना प्रशिक्षण आज सम्पन्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों एवं डायन प्रथा मुफ्त झारखंड राज्य बनाना है  यह प्रशिक्षण 05 फरवरी से 09 फरवरी, 2021 तक ब्लाक विशेष पर्सनल सोशल डेवलपमेंट का सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषण विषय पर दिया गया। कसमार एवं जरीडीह प्रखंड के कुल 27 बीआरपी एवं एसडी ने भाग लिया केंद्र सरकार द्वारा तीन वर्षीय गरिमा परियोजना प्रशिक्षण आज दिनांक 09 फरवरी, 2021 को जेएसएलपीएस कार्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसका उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों एवं डायन प्रथा मुफ्त झारखंड राज्य बनाना है। अतः ग्रामीण क्षेत्र से महिला मुद्दों पर सुदृढ़ होकर कार्य करने के संदर्भ में जेएसएलपीएस द्वारा जिला में प्रशिक्षण सेंटर पर 05 फरवरी से 09 फरवरी, 2021 तक ब्लाक विशेष पर्सनल सोशल डेवलपमेंट का सामाजिक मनोविज्ञान विश्लेषण विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला के कसमार एवं जरीडीह प्रखंड के कुल 27 बीआरपी एवं एसडी ने भाग लिया।   ग्रामीण क्षेत्रों में रहे सामाजिक कुरीतियों को दूर करते हुए एक परामर्श के रूप में ...

आईटीआई में 74 अभ्यर्थियों का हुआ नामांकन

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छत्तरपुर एवं हुसैनाबाद में नामांकन हेतु जेसीईसीईबी के द्वारा काउंसलिंग की समाप्ति के उपरांत रिक्त सीटों पर जिला स्तरीय समिति के माध्यम से  दिनांक 30 जनवरी 2021 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डाल्टेनगंज परिसर में साक्षात्कार      आयोजित किया गया। आयोजित साक्षात्कार में प्राप्त आवेदनों की मेरिट लिस्ट तैयार करने के पश्चात नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।इस दौरान आईटीआई  छतरपुर में 23 वहीं आईटीआई  हुसैनाबाद में 51 अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गयी। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता सह जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष सुरजीत कुमार सिंह,जिला नियोजन पदाधिकारी- सह- समिति के सचिव- सह-प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलामू संतोष कुमार,श्रम अधीक्षक अनिल रंजन,जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार,मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी,प्रशिक्षण अधिकारी समेत जिला नियोजन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, 22 दिसंबर से शुरू होगा बेबिनार

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 प्रतिभागी ससमय बेबिनार में लें भागः उपायुक्त जिले के शिक्षकों को Circle of Influence  पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।  यह प्रशिक्षण 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2020 तक चलेगा। शिक्षकों को यह प्रशिक्षण Digital Facilitation Skill and Facilitating Remote Learning प्रशिक्षण के तहत दिया जा रहा है। इसमें कोविड-19 को देखते हुए सभी शिक्षकों को डिजिटल मोड एवं ऑनलाइन कांटेन्ट के निर्माण की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर सकें। इसके तहत शिक्षकों को 1 सप्ताह में 6 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त करना है। इस प्रशिक्षण के लिए जिलास्तर पर 230 मास्टर ट्रेनर एवं सभी प्रखंड के आईसीटी विद्यालयों के सभी आईसीटी इंस्टक्टर का चयन किया गया है, जिन्हें तिथियों एवं निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए वेबीनार का आयोजन करने हेतु तिथि एवं समय निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण की रूपरेखा इस प्रकार बनाई गई है, जिसमें पहले सप्ताह में पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि द्वारा मास्टर ट्रेनर जिला स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे एवं अगले स...