पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पांकी प्रखंड के ग्राम पंचायत-सुड़ी में एक-एक कर के सभी जलमिनार खराब होते जा रहा है।सभी जलमिनार पंचायत की शोभा की वस्तु बनी हुई है। जलमीनार लगाने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।जिसके बारे में एक माह पूर्व ही पिपरा-कला, सरैया के ग्रामीण भी आवाज उठा चुके हैं।व इस समय सुड़ी-ग्राम में भी जलमिनार जवाब दे गई। जिसका प्रमाण जनहित के सामने है।बढ़ती हुई गर्मी में यहां के ग्रामीण पानी पीने के लिए तरस रहे हैं।यहां के ग्रामीण एक तरफ करोना नामक महामारी से जंग लड़ रहे हैं वही दूसरी तरफ पानी के लिए भी जंग लड़ना पड़ रहा है।इस तरह कहा जाय तो पंचायत के मुखिया कान में तेल डालकर सोये हुए हैं। विज्ञापन परिणाम कि इस समस्या को लेकर कोई सुध लेने वाला नहीं है।जलमीनार लगे हुए महज एक से डेढ़ साल भी नहीं हुआ है और कमोबेश अधिकतम जलमिनार जवाब दे गया। ग्रामीण जनता में ऐसे भ्रष्ट मुखिया के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है।रोष व्यक्त करने वालों में उपेन्द्र यादव,चनारी विश्वकर्मा, अमारी विश्वकर्मा, संजय य...