पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र धर्मेंद्र कुमार सिंह मेदिनीनगर प्रतिनिधि +918340727986 स्क्रीनिंग के बाद दी गई मुफ्त दवाएं बीएड कालेज में लगा था शिविर मेदिनीनगर स्थित कुमारेश इंटरनेशनल बीएड कॉलेज में बुधवार को नेशनल हेल्थ केयर हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क जांच शिविर आयोजित की गई। इस बीच 125 छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौसमी बीमारी से बचाव का तरीका भी बताया गया। इसमें रांची के फिजिशियन डा सुशील कुमार और डॉ ए फैज मौजूद थे। विद्यार्थियों को मौसमी बीमारी से बचने का तरीका बताया। साथ कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से बचाव के उपाय ओर भी चर्चा की गई। डॉ सुशील ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर से बचना है तो अभी से ही सावधानी बरतनी होगी। लोगों से नियमित मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई। कॉलेज की प्राचार्या तबस्सुम खान ने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार ही कॉलेज में कक्षाएं संचालित हो रही हैं। सभी छात्राएं मास्क लगाकर ही कॉलेज आ रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। स्क्रीनिंग होने से बीमारी की पहचान हो सकेगी।...