Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बाल संरक्षण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पंडवा में प्रखण्ड स्तरीय बाल संरक्षण समिति का हुआ गठन

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पंडवा प्रखंड में किशोर न्याय (बालको की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2007 के नियम 81 (2) (च) के अनुसार प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति का गठन प्रखंड प्रमुख श्रीमती सुचिता सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने कहा कि बच्चो को उनका अधिकार एवं संरक्षण देना हम सभी का कर्तव्य है। इस समिति के माध्यम से यह ओर भी आसान हो जाएगा। समिति की बैठक नियमानुसार होगी और बच्चो से संबंधित सारी मुद्दों पर बात की जायेगी एवं बच्चो की संरक्षण हेतु प्रसार प्रचार भी समिति के माध्यम से कि जायेगी।  मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता मुर्मू ने कहा कि जरूरत ओर देखभाल वाले बच्चों को संरक्षण देना इस समिति का प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति का गठन जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा और देखरेख एवं संरक्षण के जरुरत वाले बच्चों की सूची तैयार की जायेगी, जिसके उपरांत उन बच्चों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा।  जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पलामू श्री प्रकाश कुमार ने कहा ...

बाल अधिकार संरक्षण विषयक कार्यशाला आयोजित

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 जिले में बच्चों के संरक्षण के प्रति सजग रहने की जरूरत:एसडीपीओ सदर मेदिनीनगर अनुमंडल के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार को एसपी कार्यालय के सभागार में बाल संरक्षण अधिकारों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक सह कार्यशाला में उपस्थित सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों को बाल मजदूरी,बाल विवाह,पॉस्को अधिनियम आदि के प्रावधानों की जानकारी दी गयी। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण समाज के साथ-साथ पुलिस की अहम जिम्मेदारी है।जिसके लिए हमें निरंतर सजग व समर्पित रहने की जरूरत है। श्री गुप्ता ने कहा कि बच्चों से जुड़े कानूनों की जानकारी पुलिस कर्मियों के लिए बच्चों के संरक्षण की दिशा में अहम शक्ति व ऊर्जा का संचार करती है।उन्होंने बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों से बाल संरक्षण से जुड़े सभी इकाइयों से निरंतर संपर्क में रहने व आपस में समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की बात कही।उन्होंने कहा पुलिस के लिए सबसे महत्वपूर्ण सीडब्ल्यूसी है,उन्होंने कहा कि पुलिस को किसी अज्ञात बच्चे के बारे में जानकारी म...

बाल संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयासों की जरूरत: डीएसडब्लूओ

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 समाज कल्याण पदाधिकारी ने बाल संरक्षण को लेकर की बैठक बैठक के बाद पहुंचे फील्ड, किया नव निर्मित सम्प्रेक्षण गृह तथा निर्माणाधीन सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण आज दिनांक 3 नवंबर 2020 को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण कार्यालय में बाल संरक्षण को लेकर बैठक की गई। बैठक में डीएसडब्लूओ ने ग्राम बाल संरक्षण समिति, प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति, स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर, बालिका गृह, बाल गृह, सम्प्रेक्षण गृह, स्वधार गृह, सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला शक्ति केंद्र, बाल कल्याण समिति एवम किशोर न्याय बोर्ड सहित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा की।  इस दौरान उन्होंने बताया कि महिला शक्ति केंद्र के तहत आठ प्रखंडों का चयन किया जा चुका है। इसमें सभी प्रखंड से 200 वॉलिंटियर्स का चयन होना है जिन्हें प्रति माह 2000 रुपये देने की स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई है। बैठक में मौजूद केडी पासवान ने बताया कि अभी तक जिले में 1321 ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति गठित की जा चुकी है। वही 17 प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समित...

बाल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता जरूरी

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति-सह-चाइल्डलाइन सलाहकार समिति की बैठक संपन्न जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति-सह-चाइल्डलाइन सलाहकार समिति की बैठक आज समाहरणालय सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी की अध्यक्षता में हुई।  बैठक में बाल संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला परिषद अध्यक्ष प्रभा देवी ने  कहा कि बाल संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए सभी को सहयोगात्मक भावना से कार्य करने की आवश्यकता है।  पलामू उपायुक्त श्री शशि रंजन ने कहा कि बच्चों से संबंधित कोई भी मामले थाने में आते हैं, तो उसकी सूचना सीडब्ल्यूसी को अवश्य रूप से दें। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी में बच्चे के संबंधित रिश्तेदार या परिजन ही किसी न किसी रूप में सनलिप्त रहते हैं। ऐसे दलाल किस्म के लोगों की पहचान कर स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि उनपर पुलिस की सीधे नजर बनी रहे। ऐसे लोगों से पुलिस पूछताछ करते रहेगी, ताकि वे भविष्य में ऐसे कार्य नहीं करेंगे। उपायुक्त ने कहा के पंचायत एवं स्कूल स्तर पर जागरूकता जरूरी है। स्कूल म...

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति -सह- चाइल्ड लाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चाइल्डलाइन से संबंधित 1098 नंबर का प्रचार-प्रसार करें- डीडीसी, बोकारो। प्रखंड स्तर एवं सभी पंचायत स्तर पर बाल सरंक्षण समिति गठित कर कार्यान्वित करने का निदेश दिया- डीडीसी, बोकारो। बच्चों को रेस्क्यू एवं अन्य मुद्दों पर आवश्यकतानुसार थाना सहयोग करेंगे- डीएसपी, नगर                                                                          महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड़ सरकार के निदेश पर जिला बाल संरक्षण समिति -सह- चाइल्ड लाइन सलाहकार बोर्ड की बैठक आज दिनांक 07 अक्टूबर, 2020 को उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। उप विकास आयुक्त श्री जयकिशोर प्रसाद ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में चाइल्डलाइन से संबंधित 1098 नंबर का प्रचा...