Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रिश्वत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रिश्वत के आरोपी रंका थाना एएसआई को पकड़ने गयी एसीबी टीम पर हमला

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन आरोपी एएसआइ ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से एसीबी डीएसपी को खदेड़ा, एसीबी इंस्पेक्टर को कमरे में बंद  कर पिटायी की डीएसपी को परिचय पत्र दिखाने के बाद छोड़ा मारपीट के एक मामले में समझौता के नाम पर यमादार ने लिया था 20 हजार रूपये सूचना के बाद गढ़वा एसडीपीओ कर रहे हैं मामले की जांच गढ़वा : गढ़वा जिले के रंका थाना में रिश्वत लेने के आरोपी एएसआई कमलेश कुमार सिंह को पकड़ने गयी बुधवार की शाम में एसीबी (एंटी करप्सन ब्यूरो) की टीम पर रंका थाना पुलिस ने हमला बोल दिया. इस हमले में एसीबी के इंस्पेक्टर अजीत अरूण एक्का घायल हो गये हैं. बताया गया कि इंस्पेक्टर अजीत  अरूण एक्का को एएसआइ ने अपने कमरे में बंद कर बुरी तरह से पिटाई कर दी है. एसीबी इस्पेक्टर को पीटने के बाद एएसआई कमलेश कुमार सिंह वहां से भागने में सफल रहे. इसके बाद यहां मामला काफी गरम हो गया है. सूचना के बाद गढ़वा एसडीपीओ अवध कुमार यादव मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं. साथ ही पलामू से एसीबी के उच्चाधिकारी भी रंका पहुंचनेवाले ह...

ACB की टीम ने जिला कल्याण कार्यालय के क्लर्क को घुस लेते किया गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  ACB की टीम ने जिला कल्याण कार्यालय के क्लर्क को घुस लेते किया गिरफ्तार, वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पदाधिकारी शुभाष कुमार भी हुए ट्रैप । 20 हजार रुपये घुस लेने का है आरोप दोनो पर ..अपने कार्यालय कक्ष से हुए गिरफ्तार...घर में भी ACB की छापेमारी ..घर से भी बरामद हुए है पैसे 2,83,000 रुपये बरामद. विज्ञापन

ACB ने सतबरवा राजस्व उपनिरीक्षक को 4 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू: ACB ने सतबरवा राजस्व उपनिरीक्षक को घूस लेते गिरफ्तार किया है.पलामू एसीबी की टीम बुधवार को शहर थाना क्षेत्र से रिश्वत मांगने के आरोपित राजस्व उपनिरीक्षक गौरव कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. राजस्व उपनिरीक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई. जमीन का रसीद काटने के एवज में मांगी थी घूस जानकारी के अनुसार, राजस्व उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बकोरिया के रहने वाले महेंद्र उरांव से जमीन का रसीद काटने के एवज में चार हजार रुपये रिश्वत मांगी थी. जिसके बाद वादी ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. विज्ञापन सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात पाई गई सही राजस्व उपनिरीक्षक के द्वारा घूस मांगे जाने का एसीबी ने सत्यापन कराया. शुरुआती जांच में मामला सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने बुधवार को शहर थाना बरलोटा स्थित उसके निवास स्थान पर छापेमारी कर राजस्व उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये घुस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड के रोजगार सेवक को 5 हजार रुपये घुस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार। रोजगार सेवक के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र से लगातार अवैध वसूली की शिकायत एसीबी को मिल रही थी, उसी पर संज्ञान लेते हुवे एसीबी की टीम ने करवाई करते हुए किया गिरफ्तार।

रिश्वत मांगने के आरोप में पंचायत स्वयं सेवक को कार्य मुक्त तथा पंचायत सेवक हुआ निलंबित

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन उपायुक्त के जनता दरबार में आई महिला ने की थी शिकायत, 24 घण्टे के भीतर पंचायत स्वयं सेवक हुआ कार्यमुक्त उपायुक्त ने दिखाई सख्ती, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से भी मांगा गया स्पष्टीकरण दिनांक 12 मार्च 2021 के जनता दरबार में पहुंची फुलवंती कुंवर ने उपायुक्त से पाटन प्रखंड के महुलिया पंचायत के पंचायत सेवक तथा पंचायत स्वयं सेवक के खिलाफ शिकायत की थी। जनता दरबार में उन्होंने बताया कि उन्होंने 6 माह पूर्व रूफ़ लेवल तक आवास पूर्ण कर  लिया है परंतु पंचायत सेवक एवं पंचायत स्वयंसेवक द्वारा जियो टैग नहीं किया जा रहा है। जियो टैग करवाने के लिए उनसे 20 हज़ार रुपये का घुस मांगा जा रहा है। उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास के कोऑर्डिनेटर को उक्त स्थल पर भेजा और स्थलीय जांच  करने का निर्देश दिया। जांच रिपोर्ट के आलोक में *उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत सेवक को निलंबित करने तथा पंचायत स्वयंसेवक को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है।* उपायुक्त ने इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी पाटन तथा...

पंचायतों के लिए संविदा पर नियुक्त होंगे 526 जेई और 869 लेखा लिपिक, जेई को 17 हजार; लेखा लिपिक को 10 हजार मानदेय

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 ग्राम पंचायतों में कार्य कर चुके संविदा कर्मियों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट मिलेगी नियुक्ति के लिए डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति बनी झारखंड के विभिन्न पंचायतों को सशक्त करने के लिए 526 कनीय अभियंताओं और 869 लेखा लिपिकों की नियुक्ति होगी। ये सारी नियुक्तियां अनुबंध पर की जाएंगी। हर प्रखंड में दो-दो कनीय अभियंताओं की नियुक्ति होगी। इसी तरह हर पांच पंचायत पर एक लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर बहाल किया जाएगा। पंचायती राज निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम पंचायतों में 14वें वित्त आयोग से संबंधित कार्य कर चुके संविदा कर्मियों को उम्र सीमा में तीन साल की छूट का लाभ मिलेगा। इनकी नियुक्ति के लिए डीसी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति बनी है, जेई को 17 हजार व लेखा लिपिक को 10 हजार रु. मानदेय कनीय अभियंता के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और लेखा लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए स्नातक में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति या ज...

ABC ने BDO को घूस लेते किया गिरफ्तार।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  हरिहरगंज BDO रंगे हाथ घुस लेते गिरफ्तार। घुस लेते रंगे हाथ पकड़े गए BDO जागो महतो कूप निर्माण के संबंध में लिया था 7 हजार रिश्वत ACB टीम ने रंगे हाथ हरिहरगंज आवास से किया गिरफ्तार आवेदक संतोष यादव के आवेदन पर ACB की बड़ी कार्रवाई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू ACB टीम ने की कार्रवाई घुस लेते पंचायत सेवक को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू ACB टीम ने की कार्रवाई घुस लेते पंचायत सेवक को रंगे हाथों किया  गिरफ्तार   झारखंड: पलामू जिले के तरहसी प्रखंड अंतर्गत गोंइंदी पंचायत के  घूसखोर पंचायत सेवक उमाकांत सिंह 52 वर्ष  पिता सरयू सिंह सिकीकला थाना पाटन को सिंचाई कूप बनवाने के एवज में एसीबी टीम ने 17000 घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार है।

पलामू एसीबी की टीम ने शुक्रवार को डंडई प्रखंड के करके पंचायत में शुक्रवार को रोजगार सेवक शैलेश कुमार को मनरेगा योजना में 11 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  पलामू एसीबी की टीम ने शुक्रवार को डंडई प्रखंड के करके पंचायत में शुक्रवार को रोजगार सेवक शैलेश कुमार को मनरेगा योजना में 11 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करके निवासी मेरून बीबी मनरेगा के माध्यम से डोभा का निर्माण करा रही थी, जिसका तीसरा किस्त का पेमेंट छोड़ने के लिये रोजगार सेवक के द्वारा पैसे की मांग की गई थी। उसी को लेकर मैरून बीबी के लड़का नियाजुउद्दीन अंसारी ने एसीबी से इसकी शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुये एसीबी की टीम ने रोजगार सेवक को पैसा लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिये टीम ने रोजगार सेवक को अपने साथ पलामू ले गई।

विश्रामपुर थाना के नवगढ़हा ओपी के प्रभारी दरोगा अवध किशोर पांडेय को 15000 रु रिश्वत लेते पलामू एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विश्रामपुर थाना के नवगढ़हा ओपी के प्रभारी दरोगा अवध किशोर पांडेय को 15000 रु रिश्वत लेते पलामू एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दरोगा को एसीबी की टीम अपने साथ ले कर पलामू कार्यालय चल दी है। जानकारी के अनुसार ओपी प्रभारी अवध किशोर पांडेय, पकड़ी गई गाड़ी छोड़ने एवं अवैध बालू ढुलाई करने वाले गाड़ी मालिकों से बिना रोकटोक अपना काम करने के एवज में पैसों की मांग कर रहे थे।

नवगढहा ओपी प्रभारी घुस लेते गिरफ्तार

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 15 हजार घूस लेते SI अवध किशोर पांडेय गिरफ्तार पलामू ACB की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार अवैध खनन में पकड़े गए गाड़ी को छोड़ने के लिए ले रहा था घूस..

मुखिया, जेई, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व मेट से होगी 30 लाख की वसूली

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में महात्मा गांधी मनरेगा योजना के तहत व्यापक पैमाने पर वित्तीय अनियमितता उजागार हुई है। इसमें मनरेगा के जिला समन्वयक सह उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने कुल 24 योजनाओं में करीब 30 लाख रुपये की वसूली करने का निर्देश दिया है। योजना के संबंधित मुखिया, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवकों से उक्त राशि की वसूली की जाएगी। साथ ही बीडीओ को प्रखंड के पथरा पंचायत के सभी संबंधित में आपूर्तिकर्ता मेर्सस अखिलेश कुमार, राहुल कुमार व ओम नम: शिवाय, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, मुखिया व कनीय अभियंता के खिलाफ फर्जी राशि की निकासी, वित्तीय गबन व अनियमितता को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में चयनमुक्त कर दिया गया है। पथरा पंचायत के रोजगार सेवक विनोद चौधरी, संजय कुमार व कनीय अभियंता विवेक कुमार की संविदा रद करने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार पथरा पंचायत की मुखिया ललीता देवी की वित्तीय शक्ति जब्त कर ली गई है। इस मामले में पंचायत सचिव नंदकिशोर राम को निलंबित करते हुए विभ...

पंचायत सेवक चार हज़ार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पंचायत सेवक ने वादी से अतिरिक्त इंदिरा आवास का भुगतान जारी करने के लिए रुपयों की मांग की थी  एसीबी ने शुक्रवार को गढ़वा के जनेवा पंचायत के पंचायत सेवक सुनिल साहू को एक लाभुक से अतिरिक्त इंदिरा आवास योजना के भुगतान के एवज़ में चार हज़ार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बन्ध में भंडरिया थाना के सरईडीह गांव के रोहित सिंह ने एसीबी को शिकायत की थी।  रोहित ने एसीबी को बताया था कि जनेवा पंचायत के पंचायत सेवक सुनिल साहू उसकी दादी मानमति देवी के नाम से स्वीकृत अतिरिक्त इंदिरा आवास की शेष राशि के भुगतान हेतु पांच हज़ार रूपये मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना की कुल राशि 48500/- है। इस कार्य के लिए अग्रिम के रूप में 24 हज़ार रुपया बैंक के माध्यम से पूर्व भुगतान हो चुका है। निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है और शेष राशि के भुगतान के लिए 5 हज़ार के मांग की जा रही थी। एसीबी ने गढ़वा से मुखिया को चार हज़ार रिश्वत लेते पकड़ा  मामले के सत्यापन के बाद एसीबी के धावा दल ने दबोचा  इस सम्बन्ध में एसीबी के डीएसपी र...

लोन दिलवाने के नाम पर पैसे की वसूली कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंपा, भेजा जेल।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत के जांजो गांव में दो युवक शैलेश राय गांव औरंगाबाद, मुकेश राय नौडीहा बाजार निवासी ने ग्रामीणों के बीच लोन दिलवाने के नाम पर आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, ₹1000 की मांग पर ग्रामीणों के शक होने पर ग्रामीणों ने पांकी थाने को सूचित कर दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया पांकी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार रमन ने बताया कि उक्त दोनों युवकों से लोन से संबंधित पूछताछ करने पर उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक से वे लोग लोन दिलवाने का काम करते हैं जिस पर थाना प्रभारी ने मैनेजर से बात करवाने की बात कही थोड़ी देर बाद दोनों युवकों ने बैंक मैनेजर से बात कराने में असमर्थता जताई जिसके बाद थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया।

एक मुकदमे में वादी से नाम हटाने के लिए हुसैनाबाद थाना के ASI के आवास से 6 हजार घुस लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पकड़ा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 एक मुकदमे में वादी से नाम हटाने के लिए 8 हजार की डिमांड किया गया था जिसमे 6 हजार पर घुस की रकम तय हुई पीड़ित ने एसीबी को इसकी शिकायत की जिसके बाद एसीबी की टीम ने हुसैनाबाद थाना के ASI के आवास से 6 हजार घुस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार। लगातार एसीबी की टीम भष्टाचार के खिलाफ करवाई कर रही है।

धनबाद एसीबी की टीम ने आज बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा पंचायत के पंचायत सेवक रामजस चौधरी को एक व्यथित सौहेल अख्तर से दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 धनबाद एसीबी की टीम ने आज बोकारो जिला के कसमार प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा पंचायत के पंचायत सेवक रामजस चौधरी को एक व्यथित सौहेल अख्तर से दो हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। पंचायत सेवक श्री चौधरी प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित संचिका सरकाने के लिए रिश्वत का दबाव बना रहा था। इस संबंध में सौहेल ने धनबाद एसीबी में मामला दर्ज कराया था। एसीबी ने कईबार इसकी सत्यता का सत्यापन किया। मामला सही पाए जाने पर आज पूर्वाह्न एसीबी ने जाल बिछा कर इसके ऑपरेशन को मुकम्मल किया। पंचायत सेवक को उसके बहादुरपुर स्थित आवास से दबोचा गया। टीम उसे गिरफ्तार अपने साथ धनबाद ला रही है जहां लिखापढ़ी के बाद उसे हवालात के हवाले किया जाएगा। टीम में डीएसपी सहित कई इंस्पेक्टर शामिल थे।

एसीबी की टीम ने केतार प्रखंड के बलीगढ़ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव व उसके सहयोगी पंचायत समिति मनोज साव को रंगे हाथ रिश्वत लेते धर दबोचा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  एसीबी की टीम ने केतार प्रखंड के बलीगढ़ पंचायत के मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव व उसके सहयोगी पंचायत समिति मनोज साव को रंगे हाथ धर दबोचा है। उक्त लोगों के पास से एसीबी की टीम ने रिश्वत के रूप में लिए गए पांच हजार रुपये जब्त कर लिए हैं तथा रिश्वत लेने के आरोपी मुखिया व पंचायत समिति सदस्य को गिरफ्तार कर मेदिनीनगर ले गई है। जानकारी के अनुसार चौदहवें वित्त के तहत बलिगढ़ पंचायत के मोटंगवा में श्रीसिया नाला पर कलर्भट का निर्माण 2, 49,300 रुपये की लागत से कराया गया था। उक्त योजना के आलोक में संवेदक कामेश्वर सिंह को 1.64 लाख रुपये ही का भुगतान किया जा सका था। रॉयल्टी काटकर 64,200 रुपए का भुगतान शेष बचा हुआ था। उक्त राशि के भुगतान के लिए मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा 20 हजार रुपये की मांग की गई। जब उसने पैसा नहीं होने की बात कही तो मुखिया ने उसे पैसा भुगतान के बाद पीसी की राशि देने को कहा। इसके बाद कामेश्वर सिंह ने इसकी शिकायत एसीबी मेदिनीनगर से की। शिकायत के आलोक में एसीबी की टीम ने मामले की जांच कर उसे सही पाते...

पांकी के नौडीहा पंचायत में आवास योजना के लाभुकों से पंचायत सचिव एवं स्वयंसेवक कर रहे अवैध उगाही, आवास योजना के किस्त भुगतान का बहाना बनाकर वसूले जा रहे 5000 रुपए

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  पांकी प्रखंड के नौडीहा पंचायत में इन दिनों स्वयंसेवक रंजीत प्रसाद एवं पंचायत सचिव अमरेश राम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से हजारों रुपए की ठगी की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वयंसेवक एवं पंचायत सचिव दोनों मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के घर घर जाकर किस्त की राशि डलवाने का बहाना बनाने के साथ डरा धमकाकर  व फोटो खींचने के एवज में  हजारों रुपए की ठगी कर ले रहे हैं. मौके पर मौजूद उलगाडा गांव निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक गनौरी भुईया  ने बताया कि आवास के निर्माण के पूर्व ही पंचायत सेवक व स्वयंसेवक को ₹1000 दिए थे बावजूद उन लोगों के द्वारा फिर ₹3000 की मांग की जा रही है, वहीं गांव के ही संभू भुइया ने बताया कि आवास योजना में पंचायत सेवक एवं स्वयंसेवक के द्वारा ₹3000 से ₹5000 तक की मांग की जा रही है पूर्व में हजार रुपया लेने के बावजूद 3000 की मांग फिर की जा रही है यही नहीं दोनों लोगों के द्वारा जब भी आवास का  फोटो खींचा जाता है उसी वक्त हजार रुपए लि...

पंचायत सेवक पर पैसा लेने का आरोप, ग्रामीणों ने लिया जांच का निर्णय

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टाड़ में शनिवार को सिघानी पंचायत के पत्थलगडा व सिंघानी गांव के ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें पत्थलगडा के अरुण कुमार दांगी सहित ग्रामीणों ने मुखिया के सह पर पंचायत सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार दांगी पर प्रधानमंत्री आवास, बकरी शेड व मुर्गी शेड योजना में पैसा लेने का आरोप लगाया। कहा कि पीएम आवास का रजिस्ट्रेशन उनके नाम से किया गया था। संबंधित लोगों के द्वारा पैसा भी लिया गया। अब तक काम भी नहीं हुआ है। बैठक में पंचायत के विकास में कई अनियमितता पर विचार-विमर्श किया गया। इस बाबत रविवार को सिघानी पंचायत भवन के समीप ग्रामीणों की पुन: बैठक बुलाई गई है। साथ ही संबंधित शिकायत को लेकर वरीय पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया है।जबकि जांच कराने का निर्णय लिया गया। वहीं बैठक की अध्यक्षता लालदेव दांगी व संचालन लेखराज कुमार ने किया। साथ ही पूर्व मुखिया राजेंद्र दांगी, सुधीर कुमार, बीरबल दांगी, संजय दांगी, मोहन प्रजापति सहित ग्रामीण बैठक में उपस्थित थे। वहीं पंचा...

प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के लाभुकों ने पंचायत सचिव पर लगाया रिश्वतखोरी का आरोप

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  बड़गड़ प्रखण्ड अन्तर्गत बड़गड़ सदर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में लाभुकों से अवैध पैसे की वसुली का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि बड़गड़ पंचायत क्षेत्र में पीएम आवास प्लस योजना के तहत करीब 400 लाभुकों का नाम प्रशासन द्वारा स्वीकृत किया गया है। आरोप है कि बड़गड़ पंचायत के पंचायत सचिव गणेश तिवारी द्वारा संबंधित लाभुकों से आवास कि राशि दिये जाने के नाम पर प्रति लाभुक तीन से पांच हजार रुपये तक कि अवैध वसुली कि जा रही है। उनके द्वारा यह राशि प्रखण्ड में खर्चा के नाम पर लिया जा रहा है। बड़गड़ के कोरहट्टी गांव के लालमुनी कोरवा, नरेश कच्छप, संतोष कच्छप, कृष्णा कोरवा, राजेंद्र खलखो सहीत उगरा के फिलमोन कच्छप, चंदेल कोरवा, मानुवेल कुजुर ने उक्त आरोप लगाते हुये कहा कि उन सभी से पीएम आवास प्लस योजना के तहत बनने वाले मकान के लिये पंचायत सचिव द्वारा तीन से पांच हजार रुपये लिये गये हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव द्वारा उनसे बैंक पासबुक व आधार कार्ड कि फोटो कॉपी भी ली गई तथा उनके द्वारा कहा गया कि आवास की राशि द...