Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जल संरक्षण

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जीवन में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का बड़ा महत्वः आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 समय रहते सचेत नहीं हुए तो भविष्य में साथ लेकर चलना पड़ेगा ऑक्सीजन सिलिंडर   जल जीवन मिशन एवं राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के तहत छतरपुर के डाली पंचायत के कौशल नगर में विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जीवन में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का बड़ा महत्व है। इसके लिए समय रहते सचेत नहीं होते हैं, तो वर्तमान में जिस तरह पानी की बोतल साथ लेकर चल रहे हैं, उसी तरह भविष्य में ऑक्सीजन सिलिंडर भी साथ लेकर चलना पड़ेगा। जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। जल संरक्षण के लिए प्रत्येक नागरिक वर्षा जल को अपने खेत में रोकने का कार्य करें। खेत का पानी खेत में रोकने से जल का संरक्षण तो होगा ही, खेत की मिट्टी भी सुरक्षित एवं संरक्षित रहेगी और खेत का उपजाउपन भी बना रहेगा, जो अनाज उत्पादन में सहायक सिद्ध होगा। यह बातें आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज जल जीवन मिशन: हर घर जल एवं राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह पर डाली के कौशल नगर स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम में बतौ...

जल संरक्षण हेतु प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को करें जागरूक।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 राष्ट्रीय जल मिशन के तहत जल के विवेक पूर्ण उपयोग का लिया गया शपथ आज दिनांक  9 जनवरी 2020 को समाहरणालय के सभागार में जिले में  जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा जिले में युवाओं को जल का व्यर्थ उपयोग बंद करने एवं संरक्षित किए जाने की शपथ दिलाई गयी।  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबंधित नेहरू युवा केंद्र संगठन पलामू द्वारा राष्ट्रीय जल मिशन के तहत *कैच द रेन* अभियान को बढ़ावा देते हुए युवाओं को शपथ दिलाया गया। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड समन्वयकों से अपील किया कि वे सभी युवा अपने-अपने प्रखंड के गाँव में जल संरक्षण के तहत लोगों को जागरूक एवं जल के संरक्षण की विशेषता को बताए। लोग पानी की हर एक बूंद का संचय करें तथा *कैच द रेन* अभियान को बढ़ावा दें एवं पानी को एक अनमोल संपदा समझे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जब पानी की जरूरत अधिक होती है तब इसका एहसास होता है। इसकी एक एक बूं...