Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डायन बिसाही

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

कामडारा प्रखंड गुरुहातु आमटोली ग्राम गुमला जिला में बीते मंगलवार को हुए नरसंहार जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या डायन-बिसाही के आरोप लगाकर कर दी गयी थी।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 कामडारा प्रखंड गुरुहातु आमटोली ग्राम गुमला जिला में बीते मंगलवार को हुए नरसंहार जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों की निर्मम हत्या डायन-बिसाही के आरोप लगाकर कर दी गयी थी। आज दिनाँक 28 फरवरी को हिन्दू जागरण मंच झारखंड प्रदेश का पाँच सदस्य प्रतिनिधि मंडल मुख्य रूप से उस गाँव में पहुंचा और वास्तविक स्थिति को जानने का प्रयास करने के पश्चात वहाँ मौजूद ग्रामीणों से बातचीत की एवं संवेदना प्रकट किया। मौके पर मौजूद हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष लाल ऋषि नाथ शाहदेव नें वहाँ मौजूद ग्रामीणों को डायन बिसाही के मामले में जागरूक किया। और ऐसी मानसिकता से बाहर आने की जरूरत को समझाया। उन्होनें कहा कि झारखंड राज्य बने वर्षों हो गए हैं लेकिन अशिक्षा, अज्ञानता और आध्यात्मिकता की कमी के कारण आज मानव ही मानव का दुश्मन बना बैठा है। इसीलिए अब जरूरत है सामाजिक जागरूकता की और सरकार को भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में साक्षरता व जागरूकता अभियान चलाने की अत्यंत आवश्यकता है। ताकि ऐसे नृसंश हत्याएं और कुकृत्यों पर अंकुश लग सके। उन्होनें यह भी जा...

डायन बिसाही के कारण हुई घटना:एसपी जनार्दन

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पुलिस ने किया वीडियो जारी कामडारा में 5 की हत्या का मामला गुमला :-गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के बुरुहातु आमटोली में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को गुमला पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी है. गुमला के एसपी हरदीप पी जनार्दन ने कहा कि यह घटना डायन बिसाही के कारण ही घटित हुई है.पुलिस ने एसआईटी टीम का गठन कर इस मामले को बारीकी से जांच किया. इसमें अंधविश्वास के चलते घटना घटने का सबूत मिला है.गांव में बैठक कर कुल 80 लोग शामिल थे. इसका वीडियो फुटेज पुलिस ने जारी किया है.एसपी  ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले सभी लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.  घटना में शामिल 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और अन्य पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. कहा कि कि अंधविश्वास नामक कोई चीज नहीं है और वर्तमान समय में डायन बिसाही नहीं है. लोग अंधविश्वास में कानून को अपने हाथ में ना लें.

उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर डायन बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ को किया रवाना

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 समाज के लिए अभिशाप है डायन कुप्रथा:उपायुक्त जिले को डायन-बिसाही जैसे  अंधविश्वास से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को समाहरणालय परिसर से डायन-बिसाही उन्मूलन जागरूकता रथ रवाना किया गया। जागरूकता रथ को उपायुक्त श्री शशि रंजन,उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर,अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,एवं समाज कल्याण पदाधिकारी आफताब आलम ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपायुक्त श्री रंजन ने कहा कि डायन-बिसाही जैसा अंधविश्वास समाज के लिए अभिशाप है।डायन-बिसाही एक ऐसा कुप्रथा है, जिससे पलामू जिला भी प्रभावित है। ऐसी कुरीतियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही जैसी कुप्रथा को सामाजिक जागरूकता के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डायन-बिसाही जैसी कुरीति से न केवल महिलाओं,बल्कि समाज में भी नकारात्मक विचार धारा बढ़ रही है।डायन-बिसाही के शक में किसी महिला को प्रताड़ित करना अपराध है।उन्होंने कहा कि आज के समाज में गरीब तथा असहाय  महिलाएं इस कुरीति से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही...

डायन बिसाही मामले में चार गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 थाना क्षेत्र के कोलझिंकी गांव में डायन बिसाही को लेकर मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपियों में अनुज कुमार साह, राजवंशी साह, योगेंद्र कुमार गुप्ता और रविन्द्र प्रसाद गुप्ता शामिल हैं। थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि पिछले दिन डायन बिसाही मामला को लेकर प्राथमिक दर्ज किया गया था। प्राथमिक दर्ज होने के बाद आरोपियों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।