Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आंगनबाड़ी केंद्र

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पाटन प्रखंड के सतौआ पंचायत के बंजारी ग्राम में विधायिका श्रीमति पुष्पा देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण का शिलान्यास किया।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 पाटन प्रखंड के सतौआ पंचायत के बंजारी ग्राम में आज विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण का शिलान्यास किया। इस भवन का निर्माण मनरेगा तथा महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग के अभिसरण मद से हो रहा है। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के पोषण का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है। इस मौके पर  वशिष्ठ पांडेय, राधेश्याम मेहता,संजय सिंह, संजय कुमार सिंह, ईद मोहम्मद अंसारी, उमेश सिंह, जैनेन्द्र जी, गोपाल प्रसाद, राधेश्याम सिंह, मकबूल अंसारी, प्रमोद सिंह, नौलेश सिंह, अरुण राम, विष्णु राम इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।