Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डॉ अंबेडकर जयंती

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

डॉ अंबेडकर के विचार सबके लिए अनुकरणीय: विधायक

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, सुनीता देवी, अध्यक्ष प्रधान कार्यकारी समिति ग्राम पंचायत किशनपुर के द्वारा पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत बिशुनपुर पंचायत सचिवालय के पास उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि डॉ अंबेडकर के विचार और संदेश सबके लिए अनुकरणीय है। विज्ञापन उन्होंने जातिवाद व छुआछूत हटाकर समता मूलक समाज का निर्माण किया था। मौके पर उमेश सिंह  राजू मालाकार, विकास राव, विनय प्रसाद, टनटन उपाध्याय, राकेश चौधरी, उप मुखिया जितेंद्र सिंह, नीलिमा झा भी उपस्थित थे।