Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कवि सम्मेलन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

डॉ• कुमार विश्वास 16 को चिटाहीधाम कवि सम्मेलन में आयेंगे

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 धनबाद, बाघमारा के चिटाहीधाम स्थित श्री रामराज मन्दिर में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन 16 फरवरी को आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में विश्व प्रशिध  कवि डॉ• कुमार विश्वास का आगमन होगा। डॉ• कुमार विश्वास ने धनबाद की जनता के नाम वीडियो संदेश ज़ारी कर चिटाहीधाम में अपनी उपस्थिति पर प्रसन्नता ज़ाहिर की है। उन्होंने बताया कि वसंत पंचमी के दिन ही उनका जन्मदिवस होता है, अतः यह आयोजन उनके लिए विशेष महत्व रखता है। कवि सम्मेलन के संयोजक धनबाद के लोकप्रिय युवा कवि अनंत महेन्द्र ने बताया कि वसंत पंचमी की संध्या आयोजित इस विराट कवि सम्मेलन में सुपरस्टार कवि डॉ. कुमार विश्वास के अलावे मुम्बई से प्रसिद्ध हास्य कवि और लॉफ्टर चैलेंज फेम दिनेश बावरा, अमेरिका, दुबई सहित कई बड़े मंचों से कविता पाठ कर चुकीं मूलतः गया, बिहार की कवयित्री अंकिता सिंह, 'सब कुछ ओरिजिनल है' जैसे प्रसिद्ध टीवी शो से लोकप्रिय हुए मेरठ से हास्य कवि डॉ. प्रतीक गुप्ता, वर्तमान में कई न्यूज़ चैनलों में कविता के कार्यक्रमों के संचालक दिल्ली से डॉ. अरुण पांडे ए...