Skip to main content

Posts

Showing posts with the label आम बागवानी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

चैनपुर के चांदो ग्राम में उपायुक्त ने किया आम बागवानी योजना का शुभारंभ

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 योजना से गांव के मजदूरों को मिलेगा रोजगार और होगी समृद्धि: उपायुक्त ग्रामीणों के सहभागिता से ही पलामू का विकास सम्भव: उपायुक्त सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण: डीडीसी बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत मनरेगा अंतर्गत राज्य भर में पानी रोको पौधा रोपो अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विश्व प्रकृति पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन, उप विकास आयुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज एवं सहायक समाहर्ता सह प्रशिक्षु आईएएस श्री आशीष अग्रवाल चैनपुर प्रखंड के चांदो ग्राम में पहुंचे। उपायुक्त ने पानी रोको पौधा रोपो कार्यक्रम के तहत ग्राम चांदो में बिरसा हरित आम बागवानी योजना का शुभारंभ किया। मौके पर पदाधिकारियों ने जितेंद्र सिंह, बाबू राम सिंह, शारदा देवी, अमरजीत सिंह, झरोखा देवी तथा सिकंदर सिंह के भूमि पर बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी योजना का शुभारंभ किया। मौके पर उपायुक्त ने लाभुकों को योजना के माध्यम से मिलन...