Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मौसम विभाग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड में बिगड़ा मौसम, आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू तीन दिनों तक खराब रहेगा मौसम।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे से मौसम में काफी बदलाव आया है। देखते ही देखते आसमान बादलों से भर आया है। वज्रपात की घटनाएं कई इलाकों में हुई हैं। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर की बिजली गुल हो गई है। पूरे झारखंड का मौसम अचानक से बदल जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ हो गया था। तेज धूप के कारण लोगों ने शॉल व स्वेटर सब कुछ त्यागना शुरू कर दिया था, लेकिन एक बार फिर मौसम बिगड़ने से शरीर पर कंबल, शॉल और स्वेटर का दौर शुरू हो गया है। झारखंड में कई जगहों पर बारिश होने की सूचना है। मौसम विभाग में पहले ही अलर्ट जारी कर रखा था की 24, 25 और 26 फरवरी को रांची समेत झारखंड के सभी जिलों में बारिश और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है। गुरुवार दोपहर बाद से मौसम काफी बिगड़ चुका है। विज्ञापन मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी 27 फरवरी को मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग ने...

झारखण्ड के लगभग सभी जिलों में सोमवार को होगी बारिश, बज्रपात की भी आशंका

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची: मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टे का पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि सोमवार को गुमला और सिमडेगा को छोड़कर राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान बिजली कड़कने और बज्रपात होने की भी चांस है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच और छह अगस्त को पूरे झारखण्ड में भारी बारिश होने की संभावना है। विज्ञापन

आज शाम से राज्य के कई जिलों में हल्के बादल देखे जाने की संभावना है।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन  शुक्रवार को राजधानी रांची समेत आसपास के इलाके में मौसम सामान्य रूप से साफ है। सुबह हल्की हवा के कारण लोगों को कनकनी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन में आद्रता का स्तर राजधानी में सामान्य होने से लोगों को उमस का एहसास नहीं होगा। हालांकि शाम में बाद राजधानी के मौसम में बदलाव आने की संभावना है। आज शाम से राज्य के कई जिलों में हल्के बादल देखे जाने की संभावना है। वहीं 20 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के द्वारा जारी अगले पंद्रह दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 19 मार्च से 25मार्च के बीच में रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि अगले सात दिनों में रांची के अधिकतम तापमान में काफी वृद्धि होगी। इसके 39 डिग्री सेल्सियस...

झारखंड में इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड में इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार 10 साल से ज्यादा गर्मी पडने की संभावना है। इस वर्ष गर्मियों में उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के अलावा देश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। विज्ञापन

झारखंड के इन जिलों में आज पड़ेंगे ओले-वज्रपात, मौसम विभाग का alert

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 आज मौसम विभाग ने राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची के साथ ही झारखंड के रामगढ़ हजारीबाग बोकारो गुमला और खुंटी जिले और राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। रांची:गुरुवार की सुबह सामान्य रूप से मौसम साफ रहा। रांची समेत आसपास के इलाकों में सुबह कनकनी में भी कमी महसूस की गयी। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए भी राज्य में यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खुंटी के साथ राज्य के दक्षिणी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। ओलावृष्टि के लिए मौसम विभाग ने विशेषकर चतरा, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम में सुधार होने की संभावना है।