पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जामताड़ा में अनशन पर बैठे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी बेहोश होकर जमीन पर गिरे, इलाज के लिए पहुंची मेडिकल टीम
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जामताड़ा के गांधी चौक पर अनशन पर बैठे कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक डॉ इरफान अंसारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे बेहोश हो कर नीचे गिर गए। दरअसल, कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में, यूपी में हुए दुष्कर्म की घटना सहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पुलिस बल द्वारा किए गए धक्का-मुक्की के विरोध में अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान सुबह से उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया है। वहीं, विधायक इरफान अंसारी की स्थिति खराब होने के बावजूद वे अनशन स्थल पर ही है। और कार्यकर्ताओं से अनशन जारी रखने को कह रहे हैं। कार्यकर्ता भी लगातार केंद्र सरकार एवं यूपी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, विधायक की तबीयत खराब होने के बाद मौके पर मेडिकल की टीम पहुंची है और उनका स्वास्थ्य जांच कर रही है।