पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 रांची के सांसद संजय सेठ ने आज हुंडरू फॉल जाकर पर्यटक मित्र जो अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे उनसे धरना स्थल पर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना रांची के जोन्हा, सीता ,दशम,पंच घाग, हिरणी ,हुंडरू सहित अन्य फॉल के पर्यटक मित्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। सांसद सेठ ने कहा पर्यटक मित्र कई दिनों से हड़ताल पर हैं और राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है जबकि इनका कार्य बहुत ही सराहनीय है पर्यटक मित्र फॉल में आने वाले सैलानियों की पूरी जिम्मेवारी इनके ऊपर रहती है कभी-कभी अपनी जान की बाजी लगाकर सैलानियों की रक्षा में तत्पर रहते हैं इनकी जो भी समस्या है उसका सरकार तुरंत निराकरण करें ताकि फॉल में आने वाले सैलानियों को पर्यटक मित्र अपनी सेवा दे सके मिलने वालों में सांसद के साथ खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भाजपा नेता जैनेंद्र महतो प्रमोद सिंह सुनील महतो मौजूद थे