पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 का व्यापक प्रचार प्रसार करें साथ ही प्रखंड स्तर पर मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में स्थानीय राजनीतिक दलों का सहयोग लेते हुए इस पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाना सुनिश्चित करें।यह बातें उपायुक्त शशि रंजन ने कही वे शनिवार को एनआईसी के सभागार में जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक कर रहे थे।वहीं एनआईसी के सभागार में उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह,विश्रामपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह,छतरपुर के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एन पी गुप्ता,पांकी के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शब्बीर अहमद जुड़े थे। विज्ञापन बीएलओ को सक्रिय करने के निर्देश उपायुक्त ने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को उनके संबंधित बीएलओ को सक्रिय करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बीएलओ की ही होती है।उन्होंने सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से सम...