Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सातवें वेतन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

राँची: रिम्स रेजिडेंट डॉक्टर सरकार से गुहार लगाकर थक गए लेकिन अब तक नहीं मिले सातवें वेतन के बकाये पैसे

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 जहाँ दूसरे राज्यों में कोरोना में कार्य कर रहे चिकित्सकों को अतिरिक्त वेतन दिए गए, वही अपने झारखंड राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में कार्य कर रहे रेजिडेंट चिकित्सकों को सातवे वेतन के बकाये राशि की भुगतान भी  अबतक नहीं की गई है जिससे रिम्स के रेजिडेंट डॉक्टर सरकार के इस रवैये से काफ़ी दुःखी हैं! बताते चलें कि केंद में जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान लागू है और झारखंड में जनवरी 2018 से, इस बीच जनवरी 2016 से मार्च 2019 तक का भुगतान बाकी है लेकिन अबतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई! जब भी बात  उठी बस झूठी वादे किए गये लेकिन अबतक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे जूनियर डॉक्टर जल्द ही स्ट्राइक करने के मूड में दिख रहे हैं!!