Skip to main content

Posts

Showing posts with the label टैक्स

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रोड टैक्स नहीं देने वाले 23,272 वाहन मालिकों को जिला परिवहन कार्यालय की ओर से भेजा जा रहा नोटिस

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 23,272 वाहन मालिकों पर 31 करोड़ 45 लाख 40 हज़ार रुपये का है बकाया बकाया टैक्स का भुगतान नहीं करने वाले वाहन मालिक कार्रवाई के लिए रहे तैयार:डीटीओ उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देशानुसार जिले के वाहन मालिकों से बकाया टैक्स वसूलने को लेकर कवायद तेज कर दी गयी है।इस बाबत जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अनवर हुसैन ने बताया कि टैक्स वसूली कर विभाग को मिले राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है। 23,272 वाहन मालिकों पर 31 करोड़ 45 लाख 40 हज़ार रुपये का बकाया जिले के डिफॉल्टरों के संबंध में डीटीओ श्री अनवर हुसैन ने बताया कि जिले के कुल 23,272 वाहन मालिकों पर 31 करोड़ 45 लाख 40 हज़ार रुपये का बकाया है।उन्होंने कहा कि ऐसे सभी वाहन मालिकों को नोटिस भेजा जा रहा है।उन्होंने ऐसे सभी वाहन मालिकों से ससमय  बकाया राशि का भुगतान करने की बात कही है।    बकाया भुगतान नहीं करने पर होगी कुर्की जब्ती:डीटीओ उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान नहीं करने पर मोटर वाहन एक्ट और राजस्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।उन्...