पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन हमने घर छोड़ा है, रश्मों को तोड़ा है, दूर कहीं जाएंगे, नई दुनिया बसाएंगे...। कुछ ऐसे ही ख्वाब बुनकर नाबालिग प्रेमी जोड़ा कालका से हावड़ा जा रही नेताजी एक्सप्रेस में सवार हुआ था। बस हावड़ा पहुंचने की देर थी जहां दोनों शादी कर लेते। पर इससे पहले ही टिकट जांच कर रहे टीटीआई ने सारी प्लानिंग ध्वस्त कर दी। प्रेमी जोड़े को धनबाद में रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। फिलहाल लड़की बालिका गृह में है और लड़के को चाइल्ड लाइन में रखा गया है। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के पास प्रस्तुत किये गए जोड़े ने बताया कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और शादी करना चाहते हैं। पर लड़की के घरवाले उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दिए थे। इसलिए दोनों घर से भाग निकले। बिहार के रोहतास के रहने वाले हैं दोनों नेताजी एक्सप्रेस से जा रहा प्रेमी जोड़ा बिहार के रोहतास का रहने वाले है। लड़के की उम्र 17 और लड़की 16 साल की है। दोनों ने भभुआ रोड से हावड़ा तक का टिकट बुक कराया था और सफर कर रहे थे। बीच सफर में टिकट चेकिंग के दौरान टीटीआई को संदेह हुआ और उन्होंने आरपीए...