पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन नेहरू युवा केंद्र में स्वयंसेवकों के चयन हेतु शिनवार को उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। 42 पदों के लिए होने वाले चयन प्रक्रिया में शनिवार को कुल 169 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया।डीडीसी शेखर जमुआर की उपस्थिति एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक पवन कुमार सहित चयन समिति के अन्य सदस्यों की देखरेख में सभी अभ्यर्थियों का बारी-बारी से साक्षात्कार लिया गया। शनिवार को आयोजित इस इंटरव्यू में सदर,लेस्लीगंज,तरहँसी,पांडू, सतबरवा,हरिहरगंज,हुसैनाबाद,मनातू एवं हैदरनगर के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।वहीं शेष बचे प्रखंडों के अभ्यर्थियों का 15 मार्च को साक्षात्कार लिया जायेगा।