Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जलमीनार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सोलर सिस्टम जलमीनार में गड़बड़ी के आरोपों की जांच

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 विधायक भानु प्रताप शाही की ओर से सोलर सिस्टम जलमीनार में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोपों की जांच शुरू की गई। पिछले दिनों सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय समिति एवं निगरानी समिति की बैठक में विधायक ने गड़बड़ी की शिकायत की थी। जांच के लिए गुरुवार को पीएचडी विभाग के कार्यपालक दंडाधिकारी दिनेश प्रसाद सुरीन और कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह पहुंचे। उन्होने भवनाथपुर, मकरी और चपरी पंचायत की कई योजनाओं की जांच की। अधिकारी द्वय ने भवनाथपुर पंचायत के बुका गांव स्थित तीन कोनियां मोड़ पर और अमोला टोला में लगे सोलर जलमीनार सिस्टम के अलावे शौचालय की जांच की। साथ ही अगल-बगल के लाभुकों से जानकारी प्राप्त की। उस दौरान लाभुकों ने बताया कि उक्त योजना का लाभ तो मिल रहा है लेकिन संवेदक की ओर से ऑटोमैटिक स्टार्टर नहीं लगाया गया। उक्त कारण परेशानी होती है। उसपर विभाग के कार्यपालक दंडाधिकारी ने मुखिया मधुलता कुमारी से सोलर जलमीनार की प्राक्कलन राशि की जानकारी लेते हुए मौके पर उपस्थित पंचायत सेवक सूर्यदेव प्रसाद सिंह स...