पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची- राज्य में कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने कई बड़े निर्णय लिए हैं. सरकार ने जीवन एवं जीविका दोनों का ख्याल रखते हुए कई तरह की पाबंदियां तो कई तरह की छूट भी दी है. सरकार ने अगले आदेश तक के लिए राज्य के सभी स्टैडियम, पार्क, जू, पर्यटक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, कोचिंग सेंटर को बंद कर दिया गया है. बार-दारू दुकान, रेस्टूरेंट और दवा दुकानों को छोड़कर अन्य भी व्यापारिक प्रतिष्ठान रात आठ बजे के बाद बंद रहेंगे. बैठक में तय किया गया कि प्रशासनिक कार्य 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार काम कर सकेंगे. इसके साथ ही मॉल, रेस्टूरेंट, मैरिज हॉल अपने 50 प्रतिशत क्षमता या फिर सौ की संख्या पर चला सकते हैं. नाईट कफ्यू पर निर्णय नहीं हुआ है. शादी विवाह एवं अंत्येष्टी, श्राद्ध क्रम में क्षमता 50 प्रतिशत कर दिया गया है. यानि की शादी विवाह की क्षमता 100 कर दिया गया है. यह निर्णय कोरोना संक्रमण विस्फोट लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन प्रधिकार की बैठक संपन्न हो गयी. बैठक में प्राधिकार ...