पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नक्सलियों के बाद अपराधियों के निशाने पर झारखंड पुलिस, चार साल में दो दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों की हत्या
पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू झारखंड दीपक तिवारी +917979886793 Ranchi : नक्सलियों के बाद अपराधियों के निशाने पर झारखंड पुलिस के जवान और पदाधिकारी हैं। बीते चार साल के दौरान (अप्रैल 2020 से लेकर 2 अगस्त 2024) अपराधियों के राज्य के अलग-अलग जिले में दो दरोगा समेत दस पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। जबकि अपराधियों की गोली से चार पुलिसकर्मी घायल भी हुए। अपराधियों और गौ तस्करों ने हत्या और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। हालंकि इसकी तुलना में झारखंड पुलिस ने किसी भी आपराधिक गिरोह के एक भी अपराधी को एनकाउंटर में मार गिराने में सफलता हासिल नहीं की है. इस अवधि में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 17 जवान भी शहीद हुए हैं. वहीं 60 नक्सली भी मारे गये हैं। जानें कब दरोगा समेत 10 पुलिसकर्मियों की हुई हत्या – 02 अगस्त 2024 : रांची में स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या। – 29 जुलाई 2024 : गुमला के नेतरहाट घाटी में पुलिस की जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। – 08 दिसंबर 2023 : जमशेदपुर स्थित मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 16 में अपराधियों ने पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्य...