Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फटकार

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

रांची सदर अस्पताल मामले मे राज्य सरकार को फटकार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची: झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सदर अस्पताल को लेकर दाखिल अवमानना मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब इस मामले की निगरानी हाईकोर्ट कर रहा है. तो भवन निर्माण विभाग के सचिव के द्वारा संवेदक को टर्मिनेट करने का नोटिस कैसे दिया गया? राज्य सरकार इस मामले में खुद अवमानना में है. क्योंकि उनकी ओर से दिसंबर 2018 में रांची सदर अस्पताल में सारी सुविधाओं के साथ 500 बेड चालू करने का आश्वासन दिया गया था. विज्ञापन लेकिन अभी तक वह काम पूरा नहीं हो पाया है. कोर्ट ने कहा कि अदालत के प्रयास से अब तक 85 प्रतिशत काम पूरा हुआ है. लेकिन टर्मिनेशन नोटिस की प्रक्रिया देखकर ऐसा लगता है कि सरकार इस काम में अड़ंगा डालना चाह रही है. अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि टर्मिनेशन की प्रक्रिया देखकर ऐसा लग रहा है कि सुनवाई को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है. हाईकोर्ट ने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कह...

लालू यादव: भक बुड़बक ! हीलाहवाला और हुज्जत के बाद तकिया-गद्दा लौटाया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन काफी हीलाहवाली और बेइज्‍जती के बाद आखिरकार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गार्डों ने रांची के रिम्‍स हॉस्पिटल को तकिया और गद्दा लौटा दिया है। रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने भी इस बारे में अल्‍टीमेटम दिया था। इससे रांची पुलिस की छवि धूमिल होने से बच गई। इससे पहले रिम्‍स अस्‍पताल की ओर से रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को चिट्ठी लिखकर लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात जवानों से तकिया-गद्दा दिलवाने की गुहार लगाई थी। रिम्‍स के पत्र में लिखा गया था कि लालू प्रसाद यादव के रिम्‍स निदेशक के बंगले से वापस पेइंग वार्ड में शिफ्ट किए जाने पर वहां तैनात रांची पुलिस के जवान अपने साथ गद्दा, बेडशीट और तकिया अपने साथ लेकर चलते बने। इसके एवज में रिम्‍स को टेंट हाउस को किराया चुकाना पड़ रहा था। चिट्ठी मिलने के बाद रांची के एसएसपी ने ऐसे पुलिस जवानों को 24 घंटे का समय देते हुए रिम्‍स का सारा सामान लौटाने की कड़ी हिदायत दी। सभी पुलिस वालों से स्‍पष्‍टीकरण भी मांगा गया था। इसके बाद लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैना...

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा कर्मियों ने रिम्स प्रबंधन की शिकायत और रांची के एसएसपी से मिली फटकार के बाद तकिया, बेडशीट और गद्दा वापस लौटा दिया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 विज्ञापन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सुरक्षा कर्मियों ने रिम्स प्रबंधन की शिकायत और रांची के एसएसपी से मिली फटकार के बाद तकिया, बेडशीट और गद्दा वापस लौटा दिया है। हालांकि इस पूरे प्रकरण में रांची पुलिस की काफी फजीहत हुई लेकिन समय पर कार्रवाई होने से पुलिस की छवि धूमिल होने से बच गयी। इससे पहले रिम्स प्रबंधन की ओर से एसएसपी को पत्र लिखकर यह शिकायत की गयी थी कि रिम्स निदेशक के बंगले से वापस पेइंग वार्ड में शिफ्ट किये जाने पर वहां तैनात रांची पुलिस के जवान अपने साथ बेडशीट, गद्दा और तकिया लेकर चलते बने। इसके एवज में रिम्स प्रबंधन को टेंट हाउस का किराया चुकाना पड़ रहा है।  रिम्स प्रबंधन से मिली शिकायत के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने 24 घंटे का समय देते हुए रिम्स का सारा सामान लौटाने की कड़ी हिदायत दी। सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। एसएसपी के सख्त हिदासत के बाद सभी जवानों ने रिम्स का सारा सामान वापस कर दिया।