Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केंद्रीय कृषि बिल

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड भी ला सकता है केंद्रीय कृषि बिल के खिलाफ प्रस्ताव

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  झारखंड और केंद्र सरकार के बीच लगातार तल्ख हो रहे रिश्तों से संघीय ढांचे के कस-बल ढीले होते दिखाई दे रहे हैं। अब राज्य सरकार ने झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर केंद्र सरकार को कई मसलों पर चुनौती देने का मन बना लिया है। जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) के बकाया की राशि समय पर न मिलने और राज्य सरकार को विश्वास में लिए बगैर केंद्र द्वारा डीवीसी की बकाया राशि झारखंड के खाते से वसूल लेने के बाद से यह खटास और बढ़ी है। पंजाब में भले ही केंद्र के कृषि बिल के खिलाफ और समानांतर लाए गए बिलों को राज्यपाल के साथ किसानों ने भी नामंजूर कर दिया हो, लेकिन झारखंड में भी पंजाब और राजस्थान की तर्ज पर केंद्र के कृषि बिल को निष्प्रभावी बनाने की सुगबुगाहट तेज है। माना जा रहा है कि दुमका-बेरमो उपचुनाव के बाद विशेष सत्र का आयोजन कर सरकार यहां भी पंजाब और राजस्थान जैसे नए बिल ला सकती है। सरकार के सहयोगी दल कांग्रेस ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। उधर, आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड का मामला भी गर्म है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद विधानसभा का विशेष सत...