पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 माननीय राज्यपाल ने आज नेतरहाट आवासीय विद्यालय का भ्रमण करने के बाद शैले भवन एवं कोयल व्यू पॉइंट का अवलोकन करते हुए इसकी पृष्ठभूमि व संरचना की जानकारी ली। उन्होंने कोयल व्यू पॉइंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नेतरहाट के बारे में बहुत पहले से सुनता आ रहा हूँ कि यह बहुत अच्छी जगह है, यहाँ स्थापित विद्यालय का पूरे देश मे नाम है। जब मैं यहाँ राज्यपाल के रूप में आया तब से मेरी इच्छा थी कि मैं नेतरहाट जाकर देखूँ कि मैंने जो सुना है, वह कहाँ तक सही है। कल से मैं नेतरहाट में हूँ और देखने योग्य जो भी स्थल है, वहाँ गया। कल हमने सूर्यास्त देखा, आज सूर्योदय देखा तथा नेतरहाट आवासीय विद्यालय जाकर बच्चों से भी बात की। राज्यपाल महोदय ने कहा कि झारखंड प्रदेश के हर जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इस क्षेत्र में सिर्फ विकास करने की जरूरत है। झारखण्ड राज्य का राज्यपाल बनने के बाद से ही यहाँ के अधिकारियों से पर्यटन के विकास के संदर्भ में चर्चा की और समयबद्ध होकर विका...