पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
श्री विष्णु दयाल राम ने अमानत एवं कोयल नदी से हो रहे कृषि योग्य भूमि के कटाव को रोकने के लिए उक्त स्थान पर तटबंध (गार्डवाल) का निर्माण हेतु अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया।
माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी ने लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सदर प्रखंड मेदिनीनगर के विभिन्न गांवों यथा: बड़कागांव, खनवा, जोड़, सिंगरा में प्रतिवर्ष अमानत एवं कोयल नदी से हो रहे कृषि योग्य भूमि के कटाव को रोकने के लिए उक्त स्थान पर तटबंध (गार्डवाल) का निर्माण हेतु अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया। श्री राम ने कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू (झारखंड) के अंतर्गत ग्राम बड़कागांव से होते हुए खनवां, जोड़, सिंगरा तक अमानत नदी एवं कोयल नदी से बड़े पैमाने पर कटाव बहुत तेजी से हो रहा है। लगभग 6-7 किलोमीटर तक यह कटाव हो रहा है। खेती योग्य सिंचित भूमि का कटाव हो रहा है। विदित है कि सिंचित कृषि योग्य भूमि के कटाव से बचाने के लिए यह आवश्यक हो गया है कि तटबंध (गार्डवाल) का निर्माण शीघ्रातिशीघ्र कराया जाय। माननीय सांसद ने कहा कि आपके माध्यम से जल शक्ति मंत्रालय के माननीय मंत्री जी से अनुरोध है कि उपरोक्त कार्य हेतु तटबंध (गार्डवाल) निर्माण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित करने की कृपा की जाय। उल्लेखनीय है कि माननीय सांसद ने उक्त गांव क...