Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कालाबाजारी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में राशन का कालाबाजारी जोरों पर

पलामू समाचार केंद्र चंदेश कुमार मेहता  उंटारी रोड प्रतिनिधि +917979886793 एक तरफ जहां केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार गरीबों को फ्री अनाज मुहैया करवा रही है ताकि कोई गरीब व्यक्ति भूखा न रहे, तो वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की मिलीभगत से पीडीएस डीलर और अवैध कारोबारी सरकारी राशन को ऊंचे दामों पर बेंच कर मालामाल हो रहे है, जी हां हम बात कर रहे है गढ़वा जिले के भौनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के श्री बंशीधर नगर की जहां बड़े पैमाने पर सरकारी राशन का अवैध कारोबार फल फूल रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार  महाकाल ट्रेडिंग नामक कारोबारी, डीलर और जनवितरण प्रणाली  गोदाम बंशीधर नगर के अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशन गोडाउन से पिकअप नंबर जे एच 02 ए जे 1135 पर लोड कर  पुरैनी गांव स्थित शिव मंदिर के समीप ओमप्रकाश प्रसाद के रूम में अनलोड कर वहां से रात्रि में ट्रक में लोड कर बाहर भेजा जाता है, सोमवार शाम पांच बजे के बाद जब उंटारी रोड संवाददाता मोहम्मद सफी श्री बंशीधर नगर के पुरैनी ग्राम स्थित शिव मंदिर के पास ओमप्रकाश प्रसाद के आवास पर पहुंचा तो देखा कि पिकअप से सरकारी र...

यूरिया की संभावित जमाखोरी व कालाबाजारी को लेकर उपायुक्त सख्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन उपायुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में उर्वरक दुकानों का किया गया औचक  निरीक्षण जिले में संभावित यूरिया की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने को लेकर उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर बुधवार को सभी एसडीओ व बीडीओ ने अपने संबंधित क्षेत्र अंतर्गत उर्वरक की दुकानों का औचक निरीक्षण किया.इस दौरान जिले के सभी एसडीओ व बीडीओ द्वारा स्थानीय उर्वरक दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक पंजी,व स्टॉज पंजी के अनुसार गोदाम की जांच,अनुज्ञप्ति आदि की भी जांच की गयी.इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा थोक एवं खुदरा दोनों दुकानों का निरीक्षण किया गया. निर्धारित मूल्य पर ही खाद की बिक्री करवाना सुनिश्चित करें:उपायुक्त उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रंजन ने जिले के अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को हर हाल में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरकों की बिक्री सुनिश्चित करवाने का सख्त निर्देश दिया है.उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एमआरपी दर से अधिक मूल्य पर यूरिया का बिक्री करने वालों पर...

यूरिया की संभावित कालाबाज़ारी को लेकर उपायुक्त गंभीर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 कालाबाजारी रोकने को लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपा टास्क जिले में संभावित यूरिया की कालाबाज़ारी को लेकर उपायुक्त शशि रंजन गंभीर हैं.पलामू में कहीं भी किसी प्रकार की यूरिया की कालाबाज़ारी न हो इसे लेकर उन्होंने विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी है जिसके तहत जिला कृषि पदाधिकारी को जिले में पलामू के लिए आवंटित उर्वरक/यूरिया खाद ससमय पहुंचाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी को उर्वरक/यूरिया खाद की समुचित परिवहन का ज़िम्मा सौंपा गया है.इसी तरह जिले में विभिन्न प्रखंडों के उर्वरक/यूरिया खाद के थोक एवं खुदरा अनुज्ञप्तिधारियों/ विक्रेताओं के बीच समानुपातिक रूप से यूरिया खाद का वितरण कराने की जिम्मेवारी जिला कृषि पदाधिकारी को दी गयी है साथ ही उर्वरक/यूरिया के संपूर्ण आवक एवं वितरण की मात्रा का संपूर्ण लेखा-जोखा अपने पास रखने को कहा गया है. विज्ञापन सभी बीडीओ को उनके संबंधित क्षेत्र में उर्वरक अनुज्ञप्तिधारियों की दुकानों के भंडार का सत्यापन करने की जवाबदेही ...

उर्वरक की कालाबाजारी को लेकर विधायिका पुष्पा देवी ने किया पलामू उपायुक्त शशि रंजन से मुलाकात

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पाटन छतरपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों द्वारा विधायक श्रीमति पुष्पा देवी जी को उर्वरक की कालाबाजारी की सूचना मिल रही थी। इस संदर्भ में संज्ञान लेते हुए विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने पलामू उपायुक्त से मुलाकात की और लिखित रूप से जानकारी दी। विज्ञापन पलामू उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र कालाबाजारियों के खिलाफ करवाई होगी। दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा।

12 सौ के प्रिंट रेट वाली डीएपी खाद 1350 रुपये में बेचा जा रही है बाजार में।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  जिले में खेती का मौसम शुरू होते ही खाद की जरूरत पड़ती है। जहां एक ओर जिले में 19 हजार 825 मीट्रिक टन खाद की आवश्यकता बताई गई थी। परंतु अप्रैल से लेकर जुलाई तक मात्र 6 हजार 580 मिट्रिक टन ही सरकार के द्वारा इस जिले को खाद की आपूर्ति की गई है। आवश्यकता से कम खाद की आपूर्ति होने के कारण बाजार में खाद की कालाबाजारी भी हो रही है। जबकि 22 जून के बाद धान का बिचड़ा डाल दिया गया था। बिचड़ा तैयार होने के बाद धान रोपनी लगातार की जा रही है। ऐसे समय में किसानों को खाद की आवश्यकता पड़ती है। परंतु जहां मात्र 33% खाद की आपूर्ति होने के कारण किसानों को ऊंचे दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है। जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। ऐसे में कई छोटे-छोटे किसानों कर्ज लेकर भी खेती कर रहे हैं। गौरतलब है कि धान रोपनी के समय सबसे ज्यादा डीएपी खाद की किसानों के द्वारा उपयोग किया जाता है। विज्ञापन 12 सौ की जगह 13 सौ 50 रुपये में मिल रहा है डीएपी खाद खाद की कम आपूर्ति होने के कारण इसका फायदा लगातार दुकानदार व बिचौलिया उठा...

बीज की कालाबाजारी और धान क्रय का भुगतान के खिलाफ बीजेपी ने दिया राज्यव्यापी धरना

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 राज्य सरकार द्वारा किसानों के धान क्रय का भुगतान एवं बीज की कालाबाजारी किए जाने के खिलाफ भाजपा की ओर से पलामू, गढ़वा, लातेहार सहित पूरे प्रदेश में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में पलामू सांसद बीड़ी राम, मनोज सिंह, गढ़वा पूर्व विधायक सत्येंद्र तिवारी सहित पलामू प्रमंडल के कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता खेतों में धरने पर बैठे है। विज्ञापन मौके पर सांसद बीड़ी राम ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हक मार रही है. भाजपा नेता व कार्यकर्ता राज्य के सभी प्रखंडों में धरना दे रहे हैं। उन्होंने ने बताया कि भाजपा किसानों के साथ खड़ी है. भाजपा इस लड़ाई में किसानों के साथ है. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष नवंबर 2020 में सरकार ने धान की खरीद की थी, जिसका भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।।

मां भवानी ड्रग एजेंसी में ऑक्सीजन फ्लो मीटर की हो रही थी कालाबाजारी,एएसपी और मजिस्ट्रेट ने दुकानदार को धर दबोचा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793  रांची पुलिस को एक महिला ने शिकायत की थी कि श्रद्धानंद रोड पर स्थित मां भवानी ड्रग एजेंसी में ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी हो रही है. जिस फ्लोमीटर की बाजार में कीमत मात्र 1000 से 1200 रुपये है, उसे मां भवानी एजेंसी में 5 हजार रुपये में बेचा जा रहा है. विज्ञापन महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली एएसपी ने दवा दुकानदार को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया. मामले की जानकारी स्थानीय मजिस्ट्रेट को दी गई, ताकि उनकी उपस्थिति में आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके. महिला मां भवानी ड्रग एजेंसी में दोबारा पहुंची और दुकानदार से 2 ऑक्सीमीटर मांगे. दो ऑक्सीमीटर के एवज में दुकानदार ने महिला से 10 हजार रुपये लिए महिला ने पैसे का भुगतान ऑनलाइन किया. ताकि पैसे की लेनदेन का सबूत मिल सके. जैसे ही महिला ने ऑनलाइन भुगतान किया पास में ही खड़े सादे लिबास में एएसपी और मजिस्ट्रेट ने दुकानदार को धर दबोचा.

कालाबाजारी रोकने के लिए बनी पुलिस टीम

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 राजधानी रांची में रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा ने एक टीम बनायी है. इंस्पेक्टर मोहन पांडेय को टीम का इंचार्ज बनाया गया है. विज्ञापन राजधानी रांची के किसी क्षेत्र में उक्त सामानों की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर टीम छापेमारी कर आगे की कार्रवाई करेगी. टीम के सदस्य सादे लिबास में रहेंगे. कुछ सदस्य इलाके में घूम कर संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. टीम को विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस भी सहयोग करेगी. स्थानीय पुलिस को भी किसी प्रकार की कालाबाजारी की सूचना मिलने पर टीम से समन्वय बना कर कार्रवाई करनी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झारखंड हाईकोर्ट ने भी कालाबाजारी रोकने और बेड बेचने जैसे मामले पर रोक लगाने के लिए अस्पताल के आसपास सिविल ड्रेस में निगरानी रखने का निर्देश दिया है.

आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी आईडी बनाकर मनमाने दामों पर रेल टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में दो लोगों को रेहला से किया गया गिरफ्तार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी आईडी बनाकर मनमाने दामों पर रेल टिकट की कालाबाजारी करने के आरोप में  दो लोगों को रेहला से किया गया गिरफ्तार,उनके विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत भेजा गया।

खाद की कालाबाजारी में लाइसेंस धारकों, लैंप्स, पैक्स एवं ईफको की संलिप्तता बताते हुए मंत्री ने सीएम से किया निगरानी से जांच की मांग

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  यूरिया खाद की कालाबाजारी से पलामू प्रमंडल के किसानों में हाहाकार मची है। खाद की कालाबाजारी में लाइसेंस धारियों सहित पैक्स, लैंप्स एवं ईफको की भी संलिप्तता बताई जा रही है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत कराते हुए खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए किसानों की समस्या दूर करने एवं दोषियों को दंडित करने की मांग किया है। इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कहा है कि कृषकों की अधिसंख्य आबादी वाले पलामू प्रमंडल के तीनों जिला गढ़वा, पलामू एवं लातेहार में यूरिया खाद की कालाबाजारी से किसान काफी परेशान हैं। इन जिलों में धड़ल्ले से की जा रही खाद की कालाबाजारी में लाइसेंस धारक विक्रेताओं सहित सहित लैंप्स, पैक्स एवं ईफको की भी संलिप्तता बताई जा रही है। लाइसेंस धारकों के पास ई पॉस मशीन नहीं होने से उन्हें कालाबाजारी करने में काफी सुविधा हो रही है। अच्छी मानसून होने के बावजूद इन जिलों में खरीफ ए...