पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
खाद की कालाबाजारी में लाइसेंस धारकों, लैंप्स, पैक्स एवं ईफको की संलिप्तता बताते हुए मंत्री ने सीएम से किया निगरानी से जांच की मांग
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
यूरिया खाद की कालाबाजारी से पलामू प्रमंडल के किसानों में हाहाकार मची है। खाद की कालाबाजारी में लाइसेंस धारियों सहित पैक्स, लैंप्स एवं ईफको की भी संलिप्तता बताई जा रही है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत कराते हुए खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाते हुए किसानों की समस्या दूर करने एवं दोषियों को दंडित करने की मांग किया है।
इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में कहा है कि कृषकों की अधिसंख्य आबादी वाले पलामू प्रमंडल के तीनों जिला गढ़वा, पलामू एवं लातेहार में यूरिया खाद की कालाबाजारी से किसान काफी परेशान हैं। इन जिलों में धड़ल्ले से की जा रही खाद की कालाबाजारी में लाइसेंस धारक विक्रेताओं सहित सहित लैंप्स, पैक्स एवं ईफको की भी संलिप्तता बताई जा रही है। लाइसेंस धारकों के पास ई पॉस मशीन नहीं होने से उन्हें कालाबाजारी करने में काफी सुविधा हो रही है। अच्छी मानसून होने के बावजूद इन जिलों में खरीफ एवं तेलहन की फसल पर काफी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने सीएम से किसानों को तत्काल निर्धारित दर पर उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी मामले की अधिकार प्राप्त उच्च स्तरीय समिति अथवा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से तत्काल जांच कराकर लाइसेंसधारियों, पैक्स, लैंप्स संचालकों एवं ईफको तथा कालाबाजारी करने वाले अन्य खाद विक्रेताओं पर कठोर कार्रवाई करने की मांग किया है। ताकि भविष्य में खाद कालाबाजारी करने वालों पर रोक लग सके।

Comments
Post a Comment