Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वाहन चेकिंग अभियान

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 एसपी ने वाहन चालकों से सभी कागजात दुरुस्त कराने की अपील की जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गुरुवार को पूरे जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद नज़र आये,जगह-जगह बाइक सवारों से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट,प्रदूषण सर्टिफिकेट,व बीमा के कागजात मांगा गया।वहीं बगैर हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग की  सवारी कर रहे वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए बगैर हेलमेट वाहन न चलाने की हिदायत दी गयी। विज्ञापन इस बात पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जिले वासियों से वाहन के सभी कागजात दुरुस्त कराने की अपील की है।उन्होंने कहा कि भविष्य में नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ और कड़ाई बरती जायेगी।

वाहन चेकिंग अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी ने 11 वाहनों को किया जब्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर जिला परिवहन अधिकारी अनवर हुसैन सक्रिय होकर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं वही दूसरी ओर उनके द्वारा वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।इसी क्रम में शनिवार शाम डाल्टेनगंज के सरकारी बस स्टैंड परिसर से जिला परिवहन पदाधिकारी ने 11 वाहनों को जप्त गया। जब्त किये गये वाहनों में दो यात्री बसें और 9 छोटे चार पहिया यात्री वाहन शामिल है।  सभी वाहनों पर रोड टैक्स का बकाया है।इस दौरान इन सभी वाहनों से जुर्माने के तौर पर 37, 546₹ की वसूली की गयी है। वाहन चेकिंग अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस भी उपस्थित थे।

एसडीओ ने चलाया वाहन चेकिग अभियान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 अभियान के दौरान बगैर मास्क की सवारी कर रहे लोगों के बीच मास्क का भी वितरण किया अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक की मौजूदगी में विशेष वाहन चेकिंग अभियान गुरुवार को शहर के छः मुहान चौक के समीप चलाया गया।इस दौरान मास्क, हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालकों को रोका गया। तत्पश्चात ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई।जांच के दौरान दर्जनों बाइक को पकड़ा गया एवं जिला परिवहन कार्यालय पलामू द्वारा  चालान काटा गया।मौके पर एसडीओ ने कहा कि ट्राफिक नियम का पालन कराने को लेकर शहर में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जनता की भलाई को लेकर सरकार ने नियम बनाए हैं।उनका अनुपालन होना चाहिए।उन्होंने लोगों से अपील किया कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट जरुर पहनें तथा ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चलें।उन्होंने कोरोना को लेकर कहा कि घर से निकलने से पहले मास्क पहनकर ही निकलें।मौके पर यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस समेत पुलिस जवान मौजूद थे। वाहन जाँच अभियान के दौरान  अनुमंडल पदाधिकारी ने मास्क का किया वि...

डुमरा में चला वाहन चेकिंग अभियान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793   बाघमारा थाना के पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह डुमरा मोड़ में दुपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर पुलिस द्वारा बिना हेलमेट व बिना मास्क के वाहन चलाने के आरोप में करीब 08 बाइक को जब्त करने की खबर है। कई बाइक चालक पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे। सभी वाहनों को जब्त कर थाना ले जाया गया।  ट्रक के धक्के से एक घायल  थाना क्षेत्र के डुमरा मोड़ में मंगलवार की सुबह एक ट्रक के धक्के से एक बाइक चालक घायल हो गया। बताया जाता है ट्रक द्वारा धक्का मारे जाने के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत भाग निकला। घायल व्यकि हरिणा काली मंदिर के समीप का रहने वाला बताया जाता है।