Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारतीय सेना

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में जाने का सुनहरा मौका, 21 दिसंबर से एक महीने तक होगी सीधी बहाली,

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  मेदनीनगर पलामू रांची:  सेना में जाने की राहत रखने वाले झारखंडी युवाओ के लिये अच्छी खबर है. इस साल 21 दिसंबर से लेकर अगले साल (2021) 20 जनवरी तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आर्मी भर्ती रैली का आयोजन होगा. इसमें झारखंड के युवाओं को प्राथमिकता मिलनी है. करीब एक माह तक चलने वाली इस भर्ती रैली का आयोजन सेना की ओर से किया जायेगा. इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), रांची की ओऱ से सभी एसएसपी और सभी जिलों के एसपी को एक लेटर जारी किया गया है. प्रचार प्रसार में हर जिले के एसपी करेंगे मदद : पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों के एसपी को भेजे गये पत्र के अनुसार हर जिले में आर्मी भर्ती के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार चलाया जायेगा. अधिक से अधिक युवा इसमें भाग लें, इसके लिये विशेष प्रयास किया जाये. इच्छुक युवाओं की इसके लिये जरूरी मदद भी की जायेगी. युवाओं के लिये ये होगा जरूरी : आर्मी बहाली में शामिल होने वाले युवाओं को अपने एकेडमिक, डोमिसाइल और स्थानीयता से संबंधित तमाम दस्तावेजों के लेकर आना होगा. अपनी आयु सीमा, अनिवार्य शारीरिक योग्...