Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पंचायत चुनाव

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड पंचायत चुनाव की होने जा रही घोषणा...अब चुनाव आचार संहिता के लिए हो जाइए तैयार

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  होली का त्योहार आज के बाद खत्म हो जाएगा। झारखंड विधानसभा का सत्र भी 25 मार्च को खत्म हो रहा है। इसके बाद अब झारखंड पंचायत चुनाव की घोषणा होने वाली है। इस बारे में चुनाव आयोग किसी भी दिन तारीखों का एलान कर सकता है। अब झारखंड पंचायत चुनाव की घोषणा होने वाली है रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने अप्रैल-मई के बीच हर हाल में पंचायत चुनाव संपन्न् कराने की योजना बना रखी है। चार चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। इसकी रूपरेखा बनकर तैयार है। आज शनिवार को होली का आखिरी दिन है। इसके बाद 25 मार्च को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र भी संपन्न हो जाएगा। इसके दूसरे दिन झारखंड पंचायत चुनाव की औचारिक घोषणा संभावित है। राज्य सरकार ने अपनी ओर से इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगा।  मालूम हो कि झारखंड पंचायत चुनाव 2022 को लेकर गांव से शहर तक लोग प्रतीक्षारत हैं। चुनाव नहीं होने से सरकार पंचायतों का दो बार कार्यकाल बढ़ा चुकी है। ...

पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद इन गतिविधियां पर लागू हो जाएगी पाबंदी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक और अन्य नेता किसी भी तरह का शिलान्यास नहीं करेंगे। झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक और अन्य नेता किसी सार्वजनिक कार्यक्रम का उदघाटन नहीं करेंगे। झारखंड सरकार चुनाव क्षेत्रों में नई योजनाओं की घोषणा नहीं कर सकती है। लुभावने वादे नहीं कर सकती है। चुनाव वाले क्षेत्रों में झारखंड सरकार अपनी योजनाओं के विज्ञापन के लिए होर्डिंग्स बोर्ड आदि नहीं लगा सकती है। चुनावी इलाकों में सरकारी वाहनों से सायरन आदि निकाल दिए जाएंगे। पंचायत भवनों पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक और मंत्री का फोटो नहीं लगा सकते हैं। मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सरकार अपनी विकास योजनाओं का विज्ञापन नहीं कर सकती है। सरकार या कोई भी व्यक्ति चुनाव प्रभावित करने की नीयत से पेड न्यूज नहीं दे सकता है। इंटरनेट मीडिया में कोई भी व्यक्ति अगर उन्मादी पोस्ट शेयर करता है तो आयोग उसे दंडित कर सकता है। चुनाव प्रचार के लिए किसी भी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा आदि का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। धर्म, ज...

झारखंड: 29 दिसंबर के बाद किसी भी दिन पंचायत चुनाव की हो सकती है घोषणा, जानिए- कैसे चल रही है तैयारी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड में पंचायत चुनाव जनवरी-फरवरी 2022 में ही होने की संभावना है। इस वर्ष नवंबर-दिसंबर तक राज्य सरकार पंचायत चुनाव के लिए जमीन तैयार करेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से राज्य सरकार सभी जिला, प्रखंड, नगर निकाय समेत 4351 पंचायतों के लोगों के घर-घर तक पहुंचेगी। इस दौरान पंचायतों में कैंप लगाकर लोक कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित किया जाएगा अब नई मतदाता सूची के आधार पर राज्य में हो सकेगा पंचायत चुनाव जनवरी-फरवरी 2022 में पंचायत चुनाव होने पर नई मतदाता सूची के अनुसार चुनाव हो सकेंगे। जनवरी के पहले सप्ताह में नई मतदाता सूची का प्रकाशन होता है। अगर मतदाता सूची के प्रकाशन के पूर्व अधिसूचना जारी की जाती है तो चुनाव उस आधार पर होंगे, नहीं तो नई मतदाता सूची के आधार पर चुनाव आयोजित किए जाएंगे। नई मतदाता सूची के आधार पर चुनाव होने पर निर्वाचन विभाग का काम बढ़ जाएगा और फिर से मतदाताओं की सूची तैयार करनी होगी। वर्तमान में निर्धारित पं...

झारखंड पंचायत चुनाव : मुखिया प्रत्याशी 40 हजार और जिप प्रत्याशी एक लाख ही कर पाएंगे खर्च।।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  राँची: झारखंड में पंचायत चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. चुनाव चिन्ह और बैलेट पेपर का कलर भी तय हो चुके हैं. इसी बीच चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा भी तय की जा रही है. राज्य के पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी अधिकतम 40 हज़ार ही खर्च कर पाएंगे. वहीं ज़िला परिषद प्रत्याशी को एक लाख खर्च करने की छूट मिलेगी. झारखंड में ऐसा बिहार की नियमावली को लेते हुए खर्च सीमा तय की जा रही है. हालांकि मतदान की प्रक्रिया को अधिसूचना का इंतजार है. क्या है बिहार में प्रावधान..... त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान कोई भी उम्मीदवार मनमाना खर्च नहीं कर पाएगा. चुनाव आयोग ने सभी पदों के क्षेत्र व जनसंख्या के मुताबिक चुनाव में खर्च की सीमा तय कर दी है. वार्ड सदस्य व पंचायत प्रत्याशी 20 हजार रुपये तक चुनाव में खर्च कर सकते हैं, जबकि मुखिया व सरपंच प्रत्याशी 40 हजार ही खर्च कर पाएंगे. इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने वालों के लिए अधिकतम 30 हजार रुपये खर्च की सीमा तय की गई है. विज्...

झारखंड में पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जल्द हो सकती है चुनाव की घोषणा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है। विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है। वहीं, चुनाव चिह्न की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। साथ ही मतदाता सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है. ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि इस साल छठ पूजा के बाद चुनाव पर कोई फैसला हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों को लेकर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग से विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केंद्रों की संख्या, मतदान केंद्र के भवनों की संख्या, बूथ की संवेदनशीलता, अति संवेदनशीलता और सामान्य होने को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। यह भी देखा जायेगा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कौन सा इलाका मोबाइल नेटवर्क क्षेत्र के बाहर है। अगर इलाका नेटवर्क क्षेत्र के बाहर है, तो वहां कम्यूनिकेशन का प्लान क्या हो सकता है? बिना नेटवर्क वाले इलाके को भी चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी ...

पंचायत चुनाव का जल्द ही बजेगा बिगुल, डीके तिवारी बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  प्रतिनिधि मेदनीनगर +917979886793 पंचायत चुनाव का रास्ता साफ, डीके तिवारी बने राज्य निर्वाचन आयुक्त Ranchi: झारखंड में पंचायत चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है. राज्य निर्वाचन आयुक्त का पद रिक्त रहने के कारण इसे लेकर संकट की स्थिति बनी हुई थी. अब राज्य सरकार ने इस पद पर पूर्व मुख्य सचिव देवेन्द्र कुमार तिवारी (भाoप्रoसेo, JH-1986, सेवानिवृत) को नियुक्त करने का फैसला लिया है. बुधवार को कैबिनेट की हुई बैठक में इस पर स्वीकृति दी गई. अप्रैल-मई में संभव हैं चुनाव पंचायती राज विषयों के जानकार सुधीर पाल के मुताबिक यह एक अच्छा कदम है. चूंकि निर्वाचन आयुक्त नहीं रहने से पंचायत चुनाव की राह में कई बाधाएं आ रही थीं. परिसीमन और दूसरे कार्य नहीं हो पा रहे थे. अब रफ्तार आयेगी. अगले तीन-चार महीने में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करा लिए जाने की उम्मीद सरकार से है. कार्यकारी समिति के भरोसे हो रहा काम राज्य में पहली बार 2010 और दूसरी बार 2015 में पंचायत चुनाव हुए थे. जनवरी 2021 में पंचायतों की अवधि पूरी हो गयी थी. उन्हें भंग करना पड़ा था. ग्रामीण विकास की...

होगा पंचायतों का पुनर्गठन, अगले साल होंगे चुनाव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 Ranchi . राज्य में पंचायतों के पुनर्गठन का काम जारी है. इस साल 31 दिसंबर तक ग्राम पंचायतों के विघटन और पुनर्गठन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जायेगा. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में राज्य निर्वाचन आय़ोग को भी सूचित कर दिया है. इस दिशा में काम पूरा होने के बाद ही निर्वाचन आयोग राज्य में पंचायत इलेक्शन की दिशा में आगे प्रोग्राम बना सकेगा. ऐसी स्थिति में यह तय है कि इस साल किसी भी सूरत में राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संभव नहीं होंगे. जिला स्तर पर पुनर्गठन का काम शुरू राज्य के सभी जिलों को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से लेटर भेजे जा चुके हैं. जिलों के डीसी, पंचायती राज पदाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि वे 31 दिसंबर तक प्रशासनिक इकाइयों की सीमा में परिवर्तन का काम पूरा कर लें. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, झारखंड के द्वारा भी इस संबंध में अधिसूचना (अधिसूचना सं 2139) जारी की जा चुकी है. पूर्व में राजस्व विभाग ने 31 मार्च, 2020 तक इस काम पर रोक लगा रखी थी. विभाग ने जनगणना 2021 के कार्यों को देखते हुए...