पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
खतरे में डाली प्रधानमंत्री मोदी की जिंदगी, पाकिस्तान बार्डर के पास फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसा रहा काफिलाl
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आनलाइन डेस्क, जालंधर। पंजाब के बार्डर जिले फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरे में डालने के कारण उनकी प्रस्तावित रैली को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रद कर दिया है। गृह मंत्रालय ने सीधे तौर पर इसके पीछे सुरक्षा कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी दूर कोटकपूरा फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला करीब 15-20 मिनट तक रोकना पड़ा। रोड को आगे से प्रदर्शनकारियों ने ब्लाक कर रखा था। सुरक्षा के दृष्टिगत यहां से प्रधानमंत्री का काफिला दोबारा बठिंडा की ओर लौट गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। विज्ञापन पीएम मोदी बोले- अपने सीएम को थैक्स कहना, मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया यात्रा रद किए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बठिंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार जाते...