Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मोब लिंचिंग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पलामू में छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. पलामू में मॉब लिंचिंग की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

पलामू समाचार केंद्र  प्रतिनिधि पलामू झारखंड  एडिटर एंड चीफ दीपक तिवारी +917979886793 पलामू में छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. पलामू में मॉब लिंचिंग की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है. झारखंड मॉब लिंचिंग पर कानून बनाने वाला चौथा राज्य बन गया है. इस कानून से संबंधित बिल मंगलवार को ही विधानसभा से पारित किया गया. बिल परित होने के चंद घंटे बाद ही पलामू में भीड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है. हालांकि मामला चार-पांच दिन पुराना है जो बुधवार को प्रकाश में आया. ग्रामीणों की भीड़ ने प्रेम प्रसंग और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक को पेड़ से उल्टा लटका दिया और उसके साथ मारपीट की. यह पूरी घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के करमा इलाके की है. घटना पांच से छह दिन पुरानी है. लेकिन बुधवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है. लेस्लीगंज थाना की पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. वीडियो वायरल होने के बाद प...